बुलंदशहर से भड़ास के एक पाठक ने दैनिक जागरण अखबार में प्रकाशित एक न्यूज की कटिंग भेजकर इसे पेड न्यूज श्रेणी की खबर बताया है. इस पाठक का कहना है कि पूरी खबर एक नेता के होर्डिंग पर आधारित है. यह विज्ञापन फ्री में छप गया और उसके बहाने इतनी बड़ी खबर भी छप गई, इससे नेता को काफी चुनावी लाभ मिल सकता है. मेल में कहा गया है कि ये खबर पेड न्यूज कैटगरी की है. आप भी पढ़िए और सोचिए कि ये पेड न्यूज है या नहीं….

(साफ-साफ पढ़ने के लिए उपरोक्त अखबारी कटिंग पर क्लिक कर दें)
अगर आपको भी लगता है कि आप जिस अखबार को पढ़ते हैं, उसमें मिलावट है, यानि खबर के नाम पर ऐसा विज्ञापन पढ़ाया जा रहा है जिसके पैसे लिए गए हों और उसे विज्ञापन की बजाय न्यूज की शक्ल में परोस दिया गया हो तो उस संबंधित न्यूज की कटिंग करके भड़ास के पास भेज दें ताकि हम लोग मिलावटखोरी के खिलाफ मिलकर आवाज उठा सकें. आप [email protected] पर अपनी बात, न्यूज, सूचना, कटिंग आदि भेज सकते हैं. भेजने वाले का नाम गोपनीय पहचान मेल आईडी सब कुछ गोपनीय रखा जाएगा.





