Yashwant Singh : 'इंटरनेट हिंदुओं' उर्फ 'साइबर हिंदुओं' को बिलकुल ठीक-ठीक पहचान कर खोज निकालने वाले और ऐसे 'प्राणियों' से बाकियों को एलर्ट करने वाले इंडिया टुडे के एडिटर Dilip C Mandal बधाई के पात्र हैं… कृपया 'साइबर हिंदुओं' की पहचान को आप भी ठीक से जान लें ताकि इन्हें बूझने में कोई चूक न हो…
xxx
'इंटरनेट हिंदुओं' यानि चुनानों को ध्यान में रखते हुए भाड़े पर लिए गए, उग आए मौसमी कीड़ों-मकोड़ों से घबराना नहीं चाहिए.. मौसम बदलते ही ये खुद ब खुद गायब हो जाएंगे…
xxx
सिर्फ इंडिया टुडे या आजतक या अरुण पुरी ही नहीं… दूसरे सारे बड़े न्यूज चैनलों को उनके कारपोरेट मालिकों ने मोदियापा के लिए आदेश कर रखा है… इसलिए पेड कैटगरी के विश्लेषणों को पढ़ें जरूर पर उससे अपने मतलब की बात निकाल कर अपने पास रख लें, बाकी सब बिसार दें… जैसे, इस आलेख से ये आप जान सकते हैं कि आखिर साइबर हिंदू होते कैसे हैं… उनके क्या लक्षण हैं… उनकी आवाज कैसी होती है.. वे सोते जागते किस तरह हलचल करते हैं…
xxx
जो चीज आपको उल्टी दिखे, उसे एक बार और उलट दीजिए, बस.. हो गया काम… 🙂
xxx
उपरोक्त सारी बातें भड़ास से जुड़े यशवंत ने जिस एक आर्टकिल को संदर्भ बनाकर फेसबुक पर लिखा है, उसे पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
इंडिया टुडे वालों ने बहुत कायदे से 'इंटरनेट हिंदू' को पहचाना-पकड़ा है





