: जुगल किशोर बने हिंदुस्तान, मेरठ के मार्केटिंग हेड : खबर भारती से मानस एवं प्रकाश की नई पारी : अमर उजाला, आगरा से खबर है कि पीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर थे. पीपी ने अपनी नई पारी आगरा में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्हें यहां मार्केटिंग हेड बनाया गया है. पीपी सिंह को जुगल किशोर के स्थान पर लाया गया है, जिन्होंने जागरण से इस्तीफा देकर मेरठ में हिंदुस्तान के मार्केटिंग हेड के रूप में ज्वाइन कर लिया है. पीपी सिंह की यह अमर उजाला के साथ दूसरी पारी थी. वे आगरा में डीएलए को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
ए2जेड से खबर है कि मानस सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे. मानस ने अपनी नई पारी खबर भारती के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. एमएचवन न्यूज से खबर है कि प्रकाश यादव ने इस्तीफा दे दिया है. प्रकाश भी खबर भारती पहुंच गए हैं. प्रकाश को असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे एमएचवन में भी इसी पद पर कार्यरत थे.





