साधना न्यूज, लखनऊ में घमासान मचा हुआ है. बताया जाता है कि यहां वसूली, धमकी, छेड़खानी, उगाही का धंधा चरम पर है और इस कारण मामला पुलिस तक भी पहुंचा है. ये चैनल फ्रेंचाइजी मोड में है. पैसे देकर फ्रेंचाइजी लेने वाले मार्केट से पैसे निकालेंगे ही, सो माइक आईडी बेचने का खेल चल रहा है. एक महिला रिपोर्टर से छेड़खानी का भी मामला पता चला है जिसके बाद मार पिटाई और पुलिस में शिकायत तक का घटनाक्रम हुआ.
उधर, नोएडा आफिस के वरिष्ठ लोग भी लखनऊ की पालिटिक्स में खूब इनवाल्व हैं. साधना न्यूज के मालिकों को इस सबसे कोई फरक नहीं पड़ता कि उनके न्यूज चैनल की छवि मार्केट में कैसी हो गई है. उन्हें तो जमकर पैसे चाहिए, चाहे चैनल जो चलाए या जैसे चलाए. अगर कोई साधना न्यूज का व्यक्ति पूरे घटनाक्रम को विस्तार से लिखकर भेजें, दस्तावेजों समेत तो उसे प्रकाशित किया जाए. अभी जो कुछ लोग लिखकर भड़ास के पास भेज रहे हैं, उसमें कई तरह की तथ्यात्मक गड़बड़ियां हैं. उम्मीद है पुलिस में शिकायत की कापी भेजेंगा ताकि पता चल सके कि किसने और क्या शिकायत की है.





