Vinay Sultan : किसी लड़की को आप आंकड़ा बताते है कि "25 फीसदी लड़कियां स्कूली जीवन के दौरान सेक्स कर लेती हैं" इस पर वो एक लड़की कहती है "ये आंकड़े गलत हैं, दरसल सही आंकड़ा 75 फीसदी है।"
आप यूरेका-यूरेका कहते हुए इसे हेडलाइन बना डालते हैं।
सवाल दो हैं-
1- आपको सर्वे करने के तरीकों के बारे मे कोई बुनियादी जानकारी है?
2- जितनी भी लड़कियां अपने स्कूली जीवन मे सेक्स करती हैं, वो करती किसके साथ हैं? ये खबर ऐसे क्यूँ नहीं लिखी जा सकती थी कि '75 फीसदी लड़के स्कूल में पढ़ने के दौरान सेक्स कर चुके होते हैं।

पत्रकारिता के नाम पर तुम धब्बा हो बेहूदों और तुम्हें एक भी पल सहन करना जुर्म है।
विनय सुल्तान के फेसबुक वॉल से.





