Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अलीगढ़ में पत्रकार पर हमला, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्रार्न्तगत ग्राम भदेसी के समीप नई आबादी आजाद हिन्द नगर कालौनी में दो दिन पूर्व एक अखबार के पत्रकार पर उसके पड़ोसियों ने हमला कर दिया, जिसमें पत्रकार एवं उसके परिवार के सदस्‍य घायल हो गए। पत्रकार जब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टा डांट-फटकार लगाकर समझौता कराने का दबाव बनाया। पत्रकार ने समझौता करने के लिये मना कर दिया तो उसकी रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक दर्ज नहीं की गई।

अलीगढ़। थाना गांधी पार्क क्षेत्रार्न्तगत ग्राम भदेसी के समीप नई आबादी आजाद हिन्द नगर कालौनी में दो दिन पूर्व एक अखबार के पत्रकार पर उसके पड़ोसियों ने हमला कर दिया, जिसमें पत्रकार एवं उसके परिवार के सदस्‍य घायल हो गए। पत्रकार जब रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उल्टा डांट-फटकार लगाकर समझौता कराने का दबाव बनाया। पत्रकार ने समझौता करने के लिये मना कर दिया तो उसकी रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक दर्ज नहीं की गई।

जानकारी के अनुसार आजाद नगर कालोनी नई आबादी निवासी पत्रकार प्रदीप कुमार राय पुत्र लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी, बच्चों एवं मां के साथ घर पर बैठे थे। घर के सामने सड़क निर्माण चल रहा है, इसी पर डिवाइडर लगवाने की बात चल रही थी, जिसको लेकर पड़ोस में रहने वाला वेद प्रकाश, उसकी पत्‍नी रंजीता देवी व उसके पुत्र सोनू आए। उन लोगों ने प्रदीप से कहा कि सड़क यहां से बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस पर प्रदीप ने अपना विरोध जताया। इसके बाद दोनों लोगों में विवाद बढ़ा तो पड़ोसी परिवार तीनों लोग अपने घर में से सरिया, लाठी व फरसा निकाल कर लाये और प्रदीप तथा उनके परिवार पर हमला कर दिया। प्रदीप पर जाति सूचक शब्दों की भी बौछार की गई। मारपीट में प्रदीप के सिर में काफी गम्भीर चोट आईं हैं।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रदीप का डाक्टरी परीक्षण जिला मलखान सिंह अस्पताल में कराया और उनकी तहरीर ले ली। पुलिस ने आरोपियों से साठ-गांठ कर पत्रकार प्रदीप राय पर समझौता करने का दबाव बनाया, लेकिन वे पुलिस के दबाव में नहीं आये और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पर पुलिस ने अभी तक प्रदीप की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जबकि घटना हुए दो दिन का समय बीत चुका है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस अपने कार्य के प्रति कितनी लारपवाह है और पीडि़तों के साथ किस तरह का व्‍यवहार करती है। इस घटना के चलते पत्रकारों में पुलिस के रवैये को लेकर रोष है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...