टीवी टुडे ग्रुप के न्यूज चैनलों से सूचना है कि बालाकृष्ण और प्रतीक त्रिवेदी ने इस्तीफा दे दिया है. प्रतीक त्रिवेदी दिल्ली आज तक में कार्यरत थे. प्रतीक त्रिवेदी इंडिया टीवी से जुड़ गए हैं. प्रतीक त्रिवेदी को इंडिया टीवी के चुनावी डिसकशन शो ‘घमासान लाइव’ को होस्ट करने की जिम्मेदारी दी गई है.
बालाकृष्ण आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत हैं. नेशनल ब्यूरो की टीम के हिस्से बालकृष्ण उर्फ बाला ने इस्तीफे का नोटिस मैनेजमेंट को थमा दिया है. उनके भी इंडिया टीवी जाने की संभावना है. इसके पहले संदीप सोनवलकर और शमशेर सिंह समेत कई लोग आजतक छोड़कर इंडिया टीवी का दामन थाम चुके हैं.
उधर, इंडिया टीवी में बीजेपी बीट देखने वाले हिमांशु को एसआईटी में भेज दिया गया है.
इस बीच, KHABAR.NDTV.COM में पिछले पांच सालों से सीनियर सब एडिटर के पद पर काम करने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने 12/11/2013 को अपना त्याग पत्र संपादक विवेक रस्तोगी को सौंप दिया है. धर्मेंद्र कुमार का त्याग पत्र स्वीकार करते हुए संपादक ने उन्हें एक महीने का नोटिस टाईम दिया है. नोटिस टाईम खत्म होने के साथ ही धर्मेंद्र कुमार NDTV छोड़ देंगे.
भड़ास से संपर्क [email protected] के माध्यम से करें.






