Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

आजतक वाले दीपक शर्मा से उस दलाल पत्रकार ने क्या कहा….!

Deepak Sharma : सेर हैं तो सवा सेर भी हैं… राजनीति किसी मनमोहन, मोदी या मुलायम से नहीं चलती …..पत्रकारिता किसी अर्नब किसी बरखा से नहीं चलती… कहीं हुंकार भरता कोई केजरीवाल है, कहीं भड़ास निकालता कोई यशवंत और कहीं… पर कतरता कोई अनस भी है इस व्यवस्था में. जब ये हारने लगते हैं तो कोई जेठमलानी, कोई भूषण अदालत में उतर आता है… और जब अदालतें रुकती-सरकती हैं तो पीछे से कोई CAG कोई CBI में ही मर्द निकलकर झूठ के पांव पकड़ लेता है.

Deepak Sharma : सेर हैं तो सवा सेर भी हैं… राजनीति किसी मनमोहन, मोदी या मुलायम से नहीं चलती …..पत्रकारिता किसी अर्नब किसी बरखा से नहीं चलती… कहीं हुंकार भरता कोई केजरीवाल है, कहीं भड़ास निकालता कोई यशवंत और कहीं… पर कतरता कोई अनस भी है इस व्यवस्था में. जब ये हारने लगते हैं तो कोई जेठमलानी, कोई भूषण अदालत में उतर आता है… और जब अदालतें रुकती-सरकती हैं तो पीछे से कोई CAG कोई CBI में ही मर्द निकलकर झूठ के पांव पकड़ लेता है.

मित्रों सेर है तो सवा सेर भी है दुनिया में. कोई खुद पर गुमान ना करे क्यूंकि सबकी काट है. मंच पर चढ़कर अपने कुर्ते की आस्तीनें वो लोग चढ़ाते हैं जिन्हें अपनी ही आस्तीनों में सांप दिखते है. जिन्हें दूसरों की आस्तीने दिखती ही नहीं वो क्या बताएंगे इस देश को?.

मित्रों गुमान तो इंदिरा गाँधी का भी नहीं रहा था …उन्हें भी कोई जार्ज, कोई वाजपेई, कोई जेपी मिल गए थे. गुमान नस्ली वाडिया और जेआरडी टाटा का भी नहीं रहा.. उन्हें भी कफ परेड की सुनहरी गलियों में कोई धीरूभाई मिल गए थे. गुमान सत्ता से बड़े होते उन पत्रकारों का भी नहीं रहा जिन्हें किसी राडिया का आडियो टेप मिल गया.

मित्रों मैंने ये सच्चाई इसलिए लिखी क्यूंकि सत्ता के एक बड़े दलाल पत्रकार आज मुझसे कह रहे थे कि सरकार के मुखालिफ अब जो भी आया तो उसे निपटा दिया जायेगा…. वो चाहे सीबीआई का कोई अफसर हो या कोई पत्रकार या फिर पीआईएल करने वाला कोई व्याकुल कार्यकर्ता.

मित्रों डराने, धमकाने वाले ये दलाल जान ले कि सच के सीने में छुरी उतारने से सच मरता नही और बड़ा हो जाता है.

एक शेर अर्ज है बरेली के महबूब शायर वसीम भाई का.

खुली छतों के दिये कब के बुझ गए होते
कोई तो है जो हवाओं के पर कतरता है

आजतक न्यूज चैनल में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...