Gyaneshwar : दैनिक भास्कर अभी पटना आया नहीं है। कुछ समय और लगेगा। लेकिन इसके पहले ही भास्कर इफेक्ट दिखने लगा है। बिहार के सबसे बड़े अखबार 'हिन्दुस्तान' ने स्कीम और बुकिंग में फंसने की जगह पहले ही कवर प्राइस कम कर दिया है।

आज से पटना के पाठकों को 4 रुपये का अखबार 2.50 रुपये में मिलने लगा है। मतलब 75 रुपये में महीना। प्राइस वार शुरू। देखना है, दैनिक जागरण और प्रभात खबर अब क्या करता है। भास्कर को भी नई मिसाइल तैयार रखनी होगी। झारखंड की तरह आसान नहीं है बिहार का बाजार।
बिहार के कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके पत्रकार ज्ञानेश्वर के फेसबुक वॉल से.






