राहुल कंवल के टीवी टुडे ग्रुप से जाने की चर्चाएं निराधार हैं. यह कहना है का राहुल कंवल के कुछ करीबियों का. भड़ास4मीडिया से बात करते हुए राहुल कंवल के एक करीबी ने बताया कि राहुल कंवल टीवी टुडे ग्रुप से कहीं नहीं जा रहे. वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और आगे भी करेंगे. उनके इंडिया टीवी ज्वाइन करने संबंधी भड़ास पर प्रकाशित गासिप तथ्यों से परे है.
राहुल की टीवी टुडे प्रबंधन या किसी अन्य से कोई शिकायत या विवाद नहीं है. जो कुछ भी राहुल कंवल के बारे में लिखा जा रहा है, वह मनगढ़ंत और अफवाह है.
भड़ास तक अपनी बात पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






