Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

चलती गाड़ी से फेंककर जलगांव के पत्रकार की निर्मम हत्या

महारा्ष्ट्र। जलगांव जिले के चालीसगांव के युवा पत्रकार नरेश सोनार की कल दोपहर दादर-अमृतसर चलती गाड़ी से बाहर फेककर निर्मम हत्या कर दी गयी. सोनार मायके गई अपनी पत्नी को लाने रावेर जा रहे थे. गाड़ी में कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उनका झगडा हुआ. यह झगडा इतना बढ़ गया कि बरहानपुर रेलवे स्टेशन के पास गुंडो ने उन्हें चलती गाड़ी के बाहर फेंक दिया. जिनकी वजह से उन्हें गहरी चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. 
महारा्ष्ट्र। जलगांव जिले के चालीसगांव के युवा पत्रकार नरेश सोनार की कल दोपहर दादर-अमृतसर चलती गाड़ी से बाहर फेककर निर्मम हत्या कर दी गयी. सोनार मायके गई अपनी पत्नी को लाने रावेर जा रहे थे. गाड़ी में कुछ असामाजिक तत्वों के साथ उनका झगडा हुआ. यह झगडा इतना बढ़ गया कि बरहानपुर रेलवे स्टेशन के पास गुंडो ने उन्हें चलती गाड़ी के बाहर फेंक दिया. जिनकी वजह से उन्हें गहरी चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. 
 
चिंता की बात यह कि, जब नरेश जब इन गुंडों से लड़ रहे थे तब डिब्बे का एक भी यात्री उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया. यहां रेलवे प्रशासन की लापरवाही का भी मामला आया है. बरहानपुर के पहले स्टेशन पर नरेश ने स्टेशन मास्टर आर.के.सिंह को गुंडों द्वार परेशान किये जाने की जानकारी दी थी. लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की जिस वजह से एक उम्दा पत्रकार अपनी जान गवां बैठा. अगर रेलवे प्रशासन समय रहते उनकी शिकायत पर ध्यान दे देता तो उनकी जान बच जाती. बाद में तीनों बदमाशों जकिरुद्दीन रतिमुद्दीन खान, मिराज खान, मकबूल खान (रासाबदा, ताजिबांदा-उत्तरप्रदेश के रहने वाले) को कब्जे में ले लिया गया है.
 
इस वारदात पर महाराष्ट्र के पत्रकार जगत में काफी आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है. पत्रकार हमला विरोधी कृती समिती के अध्यक्ष एस.एम.देशमुख ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार पर पत्रकारों को संरक्षण देने मे पूर्णतः असफल होने का आरोप लगाया है. देशमुख ने कहा कि इस वारदात के बाद तो सरकार को अपना रवैया बदलना चाहिए और जल्द से जल्द राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लाना चाहिए.
 
इसी बीच महाराष्ट्र में पत्रकारों के उपर बढ़ते हमले के विरोध में समूचे महाराष्ट्र में कल का (16 नवम्बर) राष्ट्रीय पत्रकार दिवस निषेध दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है. कल पत्रकार अपने हाथ ब्लैक रिबन लगाकर काम करेंगे एव पत्रकार दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सभी सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...