Gyaneshwar : जागरण भी सस्ता… हिन्दुस्तान के बाद दैनिक जागरण, पटना ने भी अखबार सस्ता कर दिया है। पटना में दैनिक जागरण आज शुक्रवार से ढाई रुपये में मिलने लगा है। परेशानी प्रभात खबर के सामने है। पहले से हिन्दुस्तान-दैनिक जागरण से कम तीन रुपये का आमंत्रण मूल्य था। अब क्या करे प्रभात खबर।

आज का 'प्रभात खबर' भी तीन रुपये का ही है। आगे कम तो करना ही होगा। लेकिन, बड़ी चुनौती आ रहे दैनिक भास्कर के समक्ष भी खड़ी हो गई है। हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण ने पहले से कीमत कम कर भास्कर की आजमाई तकनीक पर हथौड़ा मारा है। अब कुछ और ही करना होगा पटना के मार्केट में स्थापित होने को।
वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर के फेसबुक वॉल से.
संबंधित खबर…
भास्कर के पटना आने के पहले ही हिंदुस्तान ने चार रुपये का अखबार ढाई रुपये में कर दिया






