Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पुण्य प्रसून जी ने सचिन को देश के लिए रोटी से बड़ा कर दिया…

Mayank Saxena :  आप में से कई लोगों को आलू बहुत पसंद होगा…कई लोगों को पनीर…कई लोगों को मुर्गा…कईयों को बकरा…कुछ को करेला भी पसंद होगा…कुछ को लौकी भी…आप बड़े चाव से ये खाते होंगे…आपका मेज़बान या घरवाले इसका ध्यान भी रखते होंगे…

Mayank Saxena :  आप में से कई लोगों को आलू बहुत पसंद होगा…कई लोगों को पनीर…कई लोगों को मुर्गा…कईयों को बकरा…कुछ को करेला भी पसंद होगा…कुछ को लौकी भी…आप बड़े चाव से ये खाते होंगे…आपका मेज़बान या घरवाले इसका ध्यान भी रखते होंगे…

लेकिन अगर कभी हफ्ते-10 दिन या महीने भर आपको लगातार एक ही चीज़ खिलाई जाए…ये कह कर कि आपको तो ये पसंद है…आप ज़रा ख़ुद ही बताइए कि आप कब तक लगातार ये खा पाएंगे…आप या तो भाग जाएंगे…या आपका आपके उस पसंदीदा भोजन से मोहभंग हो जाएगा…या फिर आप का हो सकता है उस शख्स से ही मोहभंग हो जाए…ये भी हो सकता है कि वो शख्स अगर इतना सम्माननीय न हो, तो आपके हाथ पिट भी जाए…

मेरे प्यारे और अब तक थोड़ा आदरणीय बचे Aaj Tak, News24, IBN7, india tv, ABP News के सम्पादकों… आप अपनी समझदारी से बाज़ आएं..दर्शक मूर्ख नहीं है…अगर होता तो भी बोर हो जाता…इतना क्रिकेट न दिखाएं कि लोग मैच देखना भी बंद कर दें…इस देश में बहुत कुछ हो रहा है…और ख़बरें भी हैं…आप की चालाकी दरअसल उतनी चालाक नहीं है…लोग सब समझते हैं…

आपको लगता है कि आपकी टीआरपी आ रही है…आप से बड़ा मासूम कौन होगा, जिसे ये ही नहीं दिखा कि न्यूज़ चैनल का व्यू्अर परसेंटेज टोटल टीवी के बाज़ार में कहां आ खड़ा हुआ है…आपको लगता है कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं…अगर इतना अच्छा कर रहे होते तो मालिक का बंधुआ बन कर सब कुछ देखते जाने…जी सर जी सर करने…और कारपोरेट समेत राजनेताओं की दलाली की ज़रूरत ही क्या पड़ती…

(आज का स्टेटस समर्पित है महान श्री पुण्य प्रसून जी, जिन्होंने सचिन को देश के लिए रोटी से बड़ा कर दिया…आदरणीय आशुतोष जी के लिए, जो अम्बानी और मोदी के बंधुआ हो गए…और सभी के लिए जो टाटा के प्लांट में गैस लीक को हींगोली खा कर पाद गए…)

तेजतर्रार पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट मयंक सक्सेना के फेसबुक वॉल से.


ये भी पढ़ें…

कल आजतक पर पुण्य प्रसून समझा रहे थे कि…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...