Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अमित शाह, साहेब, आईपीएस, महिला, जासूसी… (सुनें टेप)

गुजरात के गृह राज्य मंत्री रह चुके और इन दिनों यूपी में बीजेपी के चुनाव प्रभारी के रूप में सक्रिय अमित शाह पर कोबरा पोस्ट और गुलेल डाट काम ने एक आडियो टेप जारी कर आरोप लगाया है कि गुजरात का गृह राज्य मंत्री रहते हुए अमित शाह ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से एक ऐसी युवती का पीछा करवाया जो न तो किसी केस में आरोपी थी और न ही कानून व्यवस्था के लिए किसी प्रकार का खतरा थी. उस लड़की का पीछा सिर्फ इसलिए करवाया गया क्योंकि अमित शाह के 'साहेब' ऐसा चाहते थे.

गुजरात के गृह राज्य मंत्री रह चुके और इन दिनों यूपी में बीजेपी के चुनाव प्रभारी के रूप में सक्रिय अमित शाह पर कोबरा पोस्ट और गुलेल डाट काम ने एक आडियो टेप जारी कर आरोप लगाया है कि गुजरात का गृह राज्य मंत्री रहते हुए अमित शाह ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से एक ऐसी युवती का पीछा करवाया जो न तो किसी केस में आरोपी थी और न ही कानून व्यवस्था के लिए किसी प्रकार का खतरा थी. उस लड़की का पीछा सिर्फ इसलिए करवाया गया क्योंकि अमित शाह के 'साहेब' ऐसा चाहते थे.

अमित शाह के यह 'साहेब' कौन थे? 'साहेब' क्यों उस लड़की में इतनी दिलचस्पी दिखा रहे थे? इसको लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं. आडियो टेपों से पता चलता है कि 'साहेब' के कहने पर अमित शाह पुलिस अफसरों के जरिए मॉल से लेकर जहाज तक उस लड़की का लगातार पीछा करवा रहे थे. एक बार तो अमित शाह ने यहां तक आदेश दिया कि अगर वह लड़की मुंबई जाती है तो उसे किसी हालत में मुंबई न जाने दिया जाए.

दरअसल इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ कांड में जेल जा चुके और इन दिनों जमानत पर छूटे आईपीएस अधिकारी जी. एल. सिंहल ने सीबीआई को बहुत सारे ऑडियो टेप दिए हैं. उन्हीं में से ये कुछ आडियो टेप हैं जिन्हें कोबरा पोस्ट और गुलेल डाट काम ने जारी किया है. टेप से पता चलता है कि अमित शाह के निर्देश पर गुजरात पुलिस की तीन शाखाओं (राज्य इंटेलिजेंस ब्यूरो, क्राइम ब्रांच और एटीएस) के अधिकारियों ने मिलकर बेंगलुरु की एक लड़की का अवैध ढंग से पीछा करवाया. उस लड़की के माता-पिता अहमदाबाद में रहते थे.

कोबरा पोस्ट के मुताबिक अमित शाह ने आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा का फोन भी टैप करने का निर्देश अपने पुलिस अफसरों को दिया था क्योंकि 'साहेब' को शक था कि प्रदीप शर्मा उस लड़की से मिलने वाले हैं. अमित शाह यह आदेश भी देते हैं कि प्रदीप शर्मा को पुलिस अधिकारी वंजारा से भी ज्यादा समय के लिए अंदर कर दो.  बाद में प्रदीप शर्मा को करप्शन के आरोपों में गिरफ्तार भी किया गया था. इन टेपों के आने से बहुत पहले प्रदीप शर्मा ने मई 2011 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि गुजरात सरकार उन्हें भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसा रही है और इसकी वजह है मोदी का एक महिला से संबंध. कोबरा पोस्ट और गुलेल डाट काम की तरफ से जारी कई आडियो टेप को एक ही जगह कंपाइल फार्मेट में सुनें जिसमें अमित शाह अपने एक पुलिस अधिकारी जीएल सिंहल को आदेश पर आदेश दे रहे हैं…


संबंधित खबर….

आईबीएन7 वालों ने 'अमित शाह महिला जासूसी' प्रकरण की जो खबर अपनी वेबसाइट से हटा दी, उसे यहां पढ़ें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...