Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उत्तराखण्ड के सीएम ने पत्रकारिता दिवस पर मिलने आये पत्रकारों के साथ बदसलूकी की

पत्रकारिता दिवस के दिन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पत्रकारों को अपने आवास पर जमकर अपमानित किया. पत्रकार मुख्यमंत्री से कई दिनों से अपनी समस्याओं को लेकर मिलना चाहते थे. मुख्यमंत्री ने 16 नवम्बर को प्रेस दिवस के मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों को मिलने का समय दिया था. आज जब प्रदेश संगठन के महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से बात करने पहुंचा तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया और दुत्कारते हुए कहा कि मैं तुमसे ज्यादा पढ़ा हूं, ज्ञापन दे दो और जाओ. जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से बात करने का अनुरोध दोहराया तो मुख्यमंत्री ने सुरक्षा कर्मियों से पत्रकारों को बाहर निकालने को कह दिया.

मुख्यमंत्री के रवैये से नाराज पत्रकारों ने उत्तराखण्ड कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन एवं धरना दिया तथा मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. मु्ख्यमंत्री के द्वारा इस तरह बुलाकर अपमानित किये जाने से उत्तराखण्ड के पत्रकार बहुत नाराज हैं. पत्रकार अन्य संगठनों के साथ मिलकर इस घटना के विरोध की नीति बना रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान तक इसकी शिकायत पहुंचा दी गयी है. ऐसे में जब सीएम हर मोर्चे पर फेल हो रहे हैं तो वे चाहते हैं कि पत्रकार उनके बारे में अच्छा लिखें और ऐसा ना करने पर इस तरह से उन्हें अपमानित करके अपनी खीझ निकाल रहे हैं.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...