जैसा कि भड़ास ने बताया था कि जागरण ग्रुप अब अपने अखबार की वेबसाइट को नया रंग रूप देने की तैयारी में है, वो अब सबके सामने आ गया है. जागरण ग्रुप ने अपना नया वेबसाइट आज से लांच कर दिया है. जागरण पाठकों के लिए यह नए साल पर तोहफा है. जागरण का नया वेबसाइट रंग-रूप, लुक, कलर एवं नए फीचरों के साथ पुराने वेबसाइट से काफी उम्दा है. इस पर हिंदी के साथ अंग्रेजी, उर्दू एवं पंजाबी एडिशनों को भी देखा जा सकेगा. पुराने वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी.
इसके साथ जागरण के इस मुख्य वेबसाइट पर इस ग्रुप के प्रकाशनों को एक साथ देखा जा सकेगा. वेबसाइट के फ्रंट पर ही सखी, जोश, वनली माई हेल्थ, जागरण पोस्ट, सिटी प्लस, मिड डे, जागरण जंक्शन, पंचांग को देखा जा सकेगा. इसके साथ ही अब जागरण के सभी एडिशनों तथा सब एडिशनों को ऑन लाइन ई पेपर के रूप में देखा जा सकेगा. पर पुराने ई पेपर की तरह इसको कॉपी नहीं किया जा सकेगा. मेन साइट पर एक लिंक भी दिया गया है, जिससे आप पुराने वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं.






