फोकस टीवी से खबर है कि किट्टी बहल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थीं. किट्टी ने अपनी नई पारी जी न्यूज यूपी के साथ शुरू की है. उन्हें यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे नोटिस पीरियड पर चल रही हैं तथा 9 जनवरी को जी न्यूज यूपी ज्वाइन करेंगी. किट्टी काफी समय से फोकस टीवी को अपनी सेवाएं दे रही थीं.
दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि खालिद ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर फोटोग्राफर थे. खालिद ने अपनी नई पारी अमर उजाला, मुरादाबाद के साथ शुरू की है. वे काफी समय से दैनिक जागरण के साथ जुड़े हुए थे.






