छत्तीसगढ़ में पुलिसिया रौब अब आम लोगों के अलावा पत्रकारों पर भी दिखने को मिल रहा है.. पत्रकारों पर एफआईआर कराने देने की धमकी दी जाती है.. छत्तीसगढ़ में कभी खुलेआम पुलिस अपने मातहत अधिकारियों के सामने गार्ड को लात-घूंसे से मारती हैं.. जिसमें गार्ड की मौत भी हो जाती है.. तो कभी बीच सड़क पर पत्रकारों पर अपनी दबंगई दिखाती है.. तो कभी पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों को उनका एनकाउंटर कर देने की धमकी दी जाती है.. और अब एक औऱ ताजा मामले ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं.. दुर्ग रेंज के आईजी आर.के.विज पर लगे आरोपों पर सवालों के जवाब में आईजी महोदय ने पत्रकार पर ही एफआईआर कराने की धमकी देने का मामला सामने आय़ा है..
दरअसल दुर्ग रेंज के आईजी आर.के.विज के खिलाफ हुए स्टिंग आपरेशन ने पुलिस विभाग में सनसनी फैला दी है… एक शख्स जिसने कई बार पुलिस और आरटीओ के अधिकारियों का स्टिंग आपरेशन कर कालाचिठ्ठा सब के सामने रखा.. ऐसे में इस शख्स के खिलाफ एक मामूली सा मारपीट का मामला थाने पहुँचा… तो अपने पद के नशे में चूर रेंज के आईजी ने अपने अधिनस्थ पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालकर हत्या के प्रयास यानी हाफ मर्डर का मामला दर्ज करा दिया.. भिलाई के रहने वाले सुखवंत सिंह नामक शख्स ने आईजी के इस कारगुजारियों का स्टिंग आपरेशन के जरिए खुलासा किया है.. जिसमें आईजी आर.के. विज ने एक एसआई रैंक के अधिकारी पर दबाव बनाकर गलत धाराएं लगवाई…
आईजी के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन में हुए कई खुलासे और आरोपों के बाद दुर्ग रेंज के आईजी आर.के.विज पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं.. सीधे तौर पर आर.के.विज इस पूरे मामले में कुछ भी बोलना नहीं चाहते… लेकिन जब मीडियाकर्मियों ने आईजी से पूरे मामले में उनका पक्ष जानना चाहा तो आईजी महोदय ने मीडियाकर्मियों को गलत और बेबुनियाद आरोपों को हवाला देते हुए पत्रकारों पर ही एफआईआर करने की धमकी दे दी.. आईजी महोदय की दलील थी कि आप सीधे उनपर आरोप लगा रहे हैं.. लेकिन पुलिस पर आरोप लगा रहे शख्स का हवाला देते हुए सवाल के जवाब देने में आईजी साहब आग बबूला होते नजर आए.. और पत्रकारों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा कर उन्हें डराने की कोशिश की.. यहां भी आईजी महोदय अपने पद के नशे में चूर नजर आए.. लिहाजा उन्होंने गरिमा एवं आईजी के पद एवं हवलदार-एसआई में फर्क बताना शुरू कर दिए…
दुर्ग रेंज के आईजी आर.के. विज के खिलाफ फर्जी मामले में फंसाने के साथ ही अन्य गंभीर बातों का खुलासा किया जाने के बाद आईजी साहब के इस रूख से खलबली मची हुई है.. इस संबंध में भिलाई निवासी सुखवंत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर स्टिंग आपरेशन की सीडी जारी की है.. इस सीडी में एक टीआई ने आईजी और उससे संबंधित कई लोगों की पोल खोल दी है.. टीआई ने आईजी पर सुखवंत सिंह को जानबूझ कर फंसाने की बात कही.. साथ ही आरोपी अवतार सिंह की पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का भी खुलासा किया.. गौरतलब है कि सुखवंत सिंह ने अवतार सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 565 बाई 10 धारा 456, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था.. लेकिन आईजी के प्रभाव से पूरे मामले को उल्टा कर दिया गया…
सुखवंत सिंह ने इसके पहले भी पुलिस के कई स्टिंग आपरेशन किए हैं.. जिसमें पुलिस की कारगुजारी सामने आती रही है.. ऐसे में जब पुलिस को सुखवंत सिंह के खिलाफ मौका मिला…तो पुलिस ने इस मौके को न गंवाते हुए सुखवंत सिंह को पुलिस से दुश्मनी न लेने का पाठ पढ़ा दिया.. इस खुलासे को आईजी पचा नहीं पा रहे हैं.. और अब किसी पर भी एफआईआऱ दर्ज कराने की धमकी दे कर अपना दामन पाक साफ बताना चाह रहे हैं..
आरके गांधी की रिपोर्ट.





