Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ओमप्रकाश अश्क की मासिक पत्रिका ‘सार्थक समय’ शुरू

ओमप्रकाश अश्क के स्वामित्व-संपादन में मासिक पत्रिका सार्थक समय का नियमित प्रकाशन शुरू हो गया है. अक्तूबर-नवंबर का संयुक्तांक बाजार में उपलब्ध है. इस पत्रिका की खास बात यह है कि इसके प्रचार के लिए अश्क ने अपने अनुभव, संपर्क और संबंधों के साथ-साथ सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उन्होंने पहले फेसबुक पर मित्रों की जमात खड़ी की, फिर उनके ही ज़रिए प्रचार शुरू किया. कभी मास्टहेड के नाम पर तो कभी डिज़ाइन के नाम पर इसका प्रचार वह करते रहे. साथ में मित्रों से वार्षिक ग्राहक बन जाने की उनकी मार्मिक अपील भी आती रही.

सोशल मीडिया पर प्रचार का नतीजा यह निकला कि पत्रिका आने के पहले ही इसके 1052 सदस्य बन गये. इस बार का अंक बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश को लक्ष्य कर निकाला गया है. अभी यह पत्रिका कोलकाता, गोरखपुर, झारखंड के शहरों में उपलब्ध है जिसकी कीमत 25 रूपये और वार्षिक सदस्यता शुल्क 250 रूपये है. 6 महीने के अंक निकल जाने पर इसे पाक्षिक कर दिया जायेगा. अश्क का कहना है कि पत्रिका के कंटेंट सकारात्मक सोच के होंगे. नवंबर अंक की कवर स्टोरी भ्रष्ट राजनीति के बीच ईमानदार राजनीति करने वालों पर केंद्रित है जो कि माणिक सरकार, ममता बनर्जी, बुधदेव भट्टाचार्य और दिवंगत महेंद्र सिंह पर केंद्रित है. एक मेल के ज़रिए अश्क ने अपील की है कि लोग सदस्य बन कर उनकी मदद करें. ओम प्रकाश अश्क से संपर्क 09431370023 पर किया जा सकता है.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...