Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

कांग्रेस, बीजेपी के विदेशी चंदों का मामला जनहित याचिका: हाईकोर्ट

सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्या डॉ नूतन ठाकुर द्वारा कांग्रेस पार्टी, बीजेपी सहित सभी राजनैतिक दलों के विदेशी चंदों की जांच किये जाने हेतु दायर याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने जनहित याचिका बताया है.
सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्या डॉ नूतन ठाकुर द्वारा कांग्रेस पार्टी, बीजेपी सहित सभी राजनैतिक दलों के विदेशी चंदों की जांच किये जाने हेतु दायर याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट, लखनऊ बेंच ने जनहित याचिका बताया है.
 
जस्टिस देवी प्रसाद सिंह और जस्टिस अशोक पाल सिंह की बेंच ने कहा कि यह मामला अकेले वादिनी का मामला नहीं है, यह जनहित याचिका की प्रकृत्ति का है. अतः उन्होंने इसकी सुनवाई परसों (20/11/2013) पीआईएल कोर्ट में कराये जाने के आदेश दिए.
 
याचिका में ‘आप’ के विरुद्ध गृह मंत्रालय की कार्यवाही को एकतरफा कहा है क्योंकि डॉ ठाकुर ने काफी पहले 26 अक्टूबर 2012 को चुनाव आयोग द्वारा गृह मंत्रालय को कांग्रेस एवं बीजेपी द्वारा वेदांता ग्रुप के सहयोगी स्टरलाईट इंडस्ट्री तथा सेसा गोवा से विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के विपरीत 5 करोड़ रुपये का विदेशी चंदा लेने के सम्बन्ध में भेजे पत्र की जांच कराये जाने का निवेदन किया था, जिस पर गृह मंत्रालय ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है.
 
अतः उन्होंने अपनी इस शिकायत के क्रम में कांग्रेस, बीजेपी सहित सभी राजनैतिक दलों द्वारा प्राप्त सभी विदेशी चंदों की जांच कराये जाने की मांग की है.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...