इंफाल। मणिपुर में उग्रवादियों से मिल रही लगातार धमकियों के विरोध में मंगलवार को अखबारों में संपादकीय प्रकाशित नहीं हुए। आल मणिपुर वर्किग जर्नलिस्ट्स यूनियन के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न गुटों के उग्रवादी अखबारों पर आरोप लगाते हैं कि वे उनके बयानों को जगह नहीं देते हुए उनके विरोधियों से जुड़ी बातों को प्रकाशित करते हैं और इसके लिए ये गुट स्थानीय अखबारों को धमकियां देते हैं।
एक उग्रवादी गुट ने सोमवार को एक लोकप्रिय दैनिक के परिसर में एक शक्तिशाली ग्रेनेड फेंका था जिसके साथ एक पत्र भी था। इस पत्र के मुताबिक-‘‘संपादक, यह अंतिम चेतावनी है, अगली बार ग्रेनेड फट जाएगा।’’ साभार : एजेंसी





