नागपुर : जानेमाने उद्यमी और 'द हितवाद' अखबार के संस्थापक भगवानदास पुरोहित का आज निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे। वे सूती कपड़ा क्षेत्र के मशहूर व्यापारी थे। उन्होंने शहर में कताई-बुनाई का मिल शुरू किया था। उन्होंने एक महिला कॉलेज बनाया और भारतीय विद्या भवन की स्थापना की।
उन्होंने जनवरी 1979 में नागपुर से अंग्रेजी अखबार ‘हितवाद’ शुरू किया। अब इस अखबार के कई संस्करण निकलते हैं। उनके परिवार में तीन पुत्र पूर्व सांसद बनवारीलाल पुरोहित, अमेरिका में बसे सर्जन सुरेन्द्र पुरोहित और उद्यमी अशोक पुरोहित के अलावा चार पुत्रियां हैं।






