बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसा कह दिया जिससे एक महिला पत्रकार शर्म से पानी-पानी हो गई। हालांकि उसने ऋतिक के इस मजाक पर कोई एक्शन नहीं लिया है। अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'अग्निपथ' के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म के लीड एक्टर ऋतिक रोशन पत्रकारों से बात कर रहे थे। तभी एक महिला पत्रकार ने सवाल किया कि फिल्म में आपने प्रियंका चोपड़ा के साथ किसिंग सींस भी दिए हैं, इस बारे में कुछ बताइए।
इस पर ऋतिक ने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म में ऐसे कोई किसिंग सींस नहीं हैं, जिस पर कुछ कहा जाए। उस महिला पत्रकार ने फिर आगे फिर इस बारे में पूछताछ की तो ऋतिक ने जवाब दिया कि अगर फिल्म के सींस में किसिंग सींस दिखाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है कि आपको किस करना नहीं आता! आप स्टेज पर आइये मैं आपको बताता हूँ कि 'किस' कैसे करते हैं। हालाँकि ऋतिक ने यह मजाक में ही कहा मगर उनकी यह बात सुनकर वह महिला पत्रकार हतप्रभ रह गई। अन्य पत्रकार भी हक्के-बक्के रह गए।






