Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

तेजपाल पर दर्ज हो सकता है केस: गोवा सरकार ने दिये जांच के आदेश

अपनी खोजी पत्रकारिता के माध्यम से कभी भारतीय राजनीति में भूचाल मचा देने वाले तरुण तेजपाल यौन शोषण के मामले में खुद ही खबर बन गये हैं. गोवा सरकार ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच के आदेश दे दिये है. खबर है कि गोवा पुलिस इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू करने की तैयारी कर रही है. गोवा पुलिस ने होटल से तहलका के थिंक फेस्ट कार्यक्रम के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं. पुलिस का कहना है कि उसे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

उधर राजनीतिक गलियारों में भी तरुण तेजपाल पर हमले शुरू हो गये है. बीजेपी की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह मामला कार्यस्थल पर महिला के उत्पीड़न का है. आरोपी को 'पेड हालीडे' पर भेजकर बचाने की कोशिश की जा रही है. स्मृति ईरानी ने कहा है कि मुझे इस बात से आश्चर्य हो रहा है कि मनीष तिवारी ने अभी तक घटना की निंदा नहीं की.
 
पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि संपादक ने लिखा है कि यह गलत फैसले का नतीजा है. ये गलत फैसला था या बच निकलने का भरोसा? बेदी ने कहा है कि पत्रिका की मैनेजिंग एडिटर को तेजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहिए. अगर वो ऐसा नहीं करतीं तो पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज करना चाहिए.
 
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है. आयोग की सदस्या निर्मला सावंत ने कहा है कि हमें आयोग की तरफ से पत्र की जरुरत है. अगर वह शिकायत कराती है तो उसकी पूरी मदद की जायेगी. उसकी पहचान को गुप्त रखा जायेगा.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...