: कानाफूसी : प्रदीप शुक्ला को नंबर दो की हैसियत में नोएडा से मुरादाबाद भेजा गया : दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत रहे डिप्टी न्यूज एडिटर प्रदीप शुक्ला का तबादला दैनिक जागरण, मुरादाबाद कर दिया गया है. प्रदीप को एक लंबी रणनीति के तहत जागरण प्रबंधन ने मुरादाबाद भेजा है. सूत्रों के मुताबिक इस एडिशन के संपादक अनुपम मार्केंडेय के परफारमेंस से जागरण प्रबंधन खुश नहीं है. इसलिए देर सबेर उन्हें विदा किया जा सकता है. प्रदीप को फिलहाल सेकेंड मैन की जिम्मेदारी दी गई है. वे अनुपम मार्केंडेय के बाद अखबार का सारा दायित्व संभालेंगे.
आगे चलकर जब अनुपम मार्केंडेय को यहां से हटाया जाएगा तो प्रदीप शुक्ला को यूनिट की कमान सौंपी जाएगी. फिलहाल वे आउटपुट हेड का काम देख रहे हैं. प्रदीप अमर उजाला में भी लंबे समय तक काम कर चुके हैं. कानपुर निवासी प्रदीप शुक्ला दैनिक जागरण, नोएडा में लंबे समय तक कार्यरत रहे हैं. युवा नेतृत्व को कमान देने के क्रम में प्रदीप को मुरादाबाद भेजा गया है. डाक्टर अनुपम मार्केंडेय दैनिक जागरण से पहले अमर उजाला, बरेली में काफी समय तक रहे. वे कई वर्षों से मुरादाबाद यूनिट के संपादक हैं.






