Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एनबीटी आनलाइन को एक कापी एडिटर चाहिए, लेकिन बहुत ज्ञानी, देखिए शर्तें

एनबीटी आनलाइन में उपसंपादक (कॉपी एडिटर) की एक पोस्ट खाली है। इसके लिए ऐसा शख्स चाहिए जिसने एक या दो साल तक कहीं काम किया हो। वैसे फ्रेशर से भी कोई परहेज नहीं है, बस मानकों पर खरा उतरे। जर्नलिज्म में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी नहीं, लेकिन आज की पत्रकारिता क्या है, इसकी जानकारी उसे होनी चाहिए। दूसरे शब्दों में उसकी पत्रकारिता की दुनिया सिर्फ मोदी-राहुल-कांग्रेस-बीजेपी तक सीमित न हो बल्कि आसपास की हर खबर की भी उसको समझ हो।

एनबीटी आनलाइन में उपसंपादक (कॉपी एडिटर) की एक पोस्ट खाली है। इसके लिए ऐसा शख्स चाहिए जिसने एक या दो साल तक कहीं काम किया हो। वैसे फ्रेशर से भी कोई परहेज नहीं है, बस मानकों पर खरा उतरे। जर्नलिज्म में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी नहीं, लेकिन आज की पत्रकारिता क्या है, इसकी जानकारी उसे होनी चाहिए। दूसरे शब्दों में उसकी पत्रकारिता की दुनिया सिर्फ मोदी-राहुल-कांग्रेस-बीजेपी तक सीमित न हो बल्कि आसपास की हर खबर की भी उसको समझ हो।

हिंदी ऐसी हो कि आम पाठकों को समझ में आए और श्रीमती को श्रीमति न लिखता हो। अंग्रेज़ी का ज्ञान इतना कि सही-सही ईमेल लिख पाए और इंग्लिश से हिंदी में अनुवाद कर पाए। अंग्रेजी के शब्दों से नफरत न करता हो और डॉक्टर को डाक्टर न लिखता हो। टेक्नॉलजी से जो न घबराता हो। टि्वटर और फेसबुक जिसके लिए दूसरी दुनिया के शब्द न हों। और इनस्क्रिप्ट/फनेटिक कीबोर्ड के अनुसार टाइप करना जानता हो।
 
अगर आप ऐसे हैं तो अपना रेज्यूमे (जी हां, इसे रिज़्यूम नहीं कहते) रविवार, 1 दिसंबर 2013 तक इस ईमेल अड्रेस- [email protected] पर भेज दें। साथ में किसी भी पसंदीदा टॉपिक पर 500-700 शब्दों में एक लेख भी भेजें। लेख मंगल फॉन्ट में होगा तो सुविधा होगी वरना साथ में फॉन्ट भी भेजें। कुछ जानना हो तो भी इसी अड्रेस पर मेल करें। रेज्यूमे भेजने के लिए ईमेल का सब्जेक्ट रखें- copy editor।
 
हम चाहेंगे कि इस नए साथी की उम्र 25-26 के आसपास हो। अच्छे कैंडिडेट के लिए दो साल का ग्रेस हो सकता है। आखिर में एक ज़रूरी बात। भूलकर भी किसी की सिफारिश न लगवाएं। ऐसा होते ही आपकी ऐप्लिकेशन 101 पर्सेंट रद्द हो जाएगी। न सिर्फ इस बार के लिए बल्कि हमेशा के लिए।

((उपरोक्त विज्ञापन एनबीटी ऑनलाइन में प्रकाशित किया गया है. वहीं से साभार))

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...