: कानाफूसी : खबर है कि दैनिक जागरण, लखनऊ के संपादक पद से हटाए गए शशांक शेखर त्रिपाठी को दैनिक जागरण प्रबंधन ने तीन विकल्प दिए हैं. उन्हें तीनों में से किसी एक को चुनना है. पर उन्होंने अभी तक कोई विकल्प नहीं चुना है. देखना है कि वे दैनिक जागरण प्रबंधन द्वारा दिए गए विकल्पों में से कोई एक चुनकर दैनिक जागरण में ही कांटीन्यू करते हैं या फिर दूसरे अखबारों में जाने का रास्ता चुनते हैं. हालांकि दूसरे अखबारों में शशांक का जाना इतना आसान नहीं है.
दो त्रिपाठी निपट गए, अब दो की बारी है
सूत्र बताते हैं कि रामेश्वर पांडेय उर्फ काका इन दिनों काफी प्रसन्न हैं. शशांक शेखर त्रिपाठी से रामेश्वर पांडेय की अदावत काफी समय से रही है. उनके हटाए जाने से काका खेमा प्रसन्न है. उनके करीबियों का कहना है कि दो त्रिपाठी निपटाए जा चुके हैं, गोरखपुर के शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और लखनऊ के शशांक शेखर त्रिपाठी. अब दो अन्य त्रिपाठी की बारी है. ये हैं चंद्रकांत त्रिपाठी और विष्णु त्रिपाठी. दो जनवरी की रात काका खेमा एक जगह बैठा और आंतरिक मसलों पर चर्चा करता रहा. इसमें दो त्रिपाठी के निपटने के बाद दो अन्य त्रिपाठी को निपटाए जाने को लेकर चर्चा चलती रही.
कानाफूसी कैटगरी की खबरें चर्चाओं-गासिप्स पर आधारित होती हैं. इसलिए इस पर भरोसा करने से पहले खुद अपने स्तर पर पुष्टि की कोशिश करें.





