Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दो दिन से तरुण को बेच रहे हैं अर्नव… पर तेजपाल जैसी पत्रकारिता कब करेंगे गोस्वामी?

Nadim S. Akhter : टाइम्स नाऊ वाले अर्नव गोस्वामी की बहस में दो दिनों से तरुण तेजपाल बिक रहे हैं…उम्मीद करता हूं कि अर्नव का चैनल बहस से इतर तरुण तेजपाल जैसी पत्रकारिता-स्टिंग को भी तवज्जो देगा, ताकि देश का कुछ भला हो सके. पके-पकाए मुद्दे को लपक कर बहस करना आसान है, खोजी-स्टिंग पत्रकारिता करना मुश्किल. खास कर वो पत्रकारिता जो सरकार हिलाकर रख दे. टीवी के स्टूडियो से बाहर निकलिए और खबर ढूंढकर दिखाइए. फिर उस खबर को सामने लाने का माद्दा भी दिखाइए. तरुण तेजपाल पत्रकारिता में उत्थान से पतन की एक गाथा बन चुके हैं. कम से कम आप उनके उत्थान गाथा को ही अपना लें. भगवान राम ने भी मरने से पहले रावण के पास लक्ष्मण को भेजा था, ज्ञान लेने. यह जानते हुए कि रावण का पाप क्या था.

Nadim S. Akhter : हर चीज में भेड़चाल है. बड़ाई करने में भी और बुराई करने में भी. तरुण तेजपाल ने संगीन अपराध किया है, इसमें कोई दो राय नहीं लेकिन फेसबुक पर भाईलोग उसे ऐसे गरिया रहे हैं, जैसे वे एकदम दूध के धुले हैं. एकदम पाकसाफ. ठीक है कि आपने किसी का यौनशोषण नहीं किया होगा लेकिन जब नैतिकता की बात करते हैं तो उसकी परिभाषा व्यापक हो जाती है. हो सकता है आपने किसी की छुट्टी चुराई हो, किसी का पैसा मारा हो, किसी की मेहनत लूट ली हो, किसी का नाम खराब किया हो, किसी का दिल दुखाया हो या फिर किसी की मदद नहीं की हो. और ये सब अजनाने में नहीं, जानबूझकर किया हो. तो तरुण तेजपाल को गरियाने से पहले जरा अपने अंदर भी झांकिएगा. और मधुर भंडारकर की फिल्म -पेज 3- भी देख लीजिएगा. मीडिया में अंदर की दुनिया उतनी भी साफ-सुथरी नहीं है, जितना हल्ला मचा के आप लोग बता रहे हैं और जैसे तरुण तेजपाल ने अचानक इस तालाब को गंदा कर दिया हो. इससे पहले जैसे यह गंगा जैसी पवित्र थी, जो कलकल बहती थी (अब तो गंगा में भी भयानक प्रदूषण है).

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलया कोय,
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा ना कोय.

xxx

Nadim S. Akhter : अपराधी को सजा मिलनी ही चाहिए फिर चाहे वह पत्रकार हो, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज साहब हों, उत्तरांचल के आला अफसर हों या फिर राजनेता. कोई नहीं बच सकता. यौन शोषण करने वाला ही अपराधी नहीं है, अगर आपकी आंखों के सामने किसी के साथ गलत हुआ और आप खामोश रहे, तो आप भी अपराधी हैं. नैतिक रूप से. इसलिए नैतिकता की बात करने से पहले जरा अपने अंदर झांक लीजिए.

तेजतर्रार पत्रकार नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...