Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भड़ास की खबर पर आई टिप्पणियों के सम्बन्ध में

सेवा में , 
यशवंत जी (सम्पादक),  
भड़ास 4 मीडिया
 
महोदय, आपके द्वारा पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए चलाई जा रही भड़ास4मीडिया की साख दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है जिसका हम जैसे लोगों को ही नहीं वरन पत्रकार जगत के सभी लोगों को इसका गर्व है। पत्रकारो की पीड़ा क्या है और पत्रकार किस विपत्तियों से जूझ रहा है, ये सब भड़ास4मीडिया अपने पोर्टल से लिख कर उजागर करता है। इससे बड़े शहरों में काम कर रहे पत्रकारिता के क्षेत्र में लगे लोगों को लाभ तो होता ही है इसके अलावा छोटे जनपदों के पत्रकारिता करने वाले हम जैसे छोटे पत्रकारों को भी इसका लाभ मिलता है। समय समय पर पत्रकारों के उत्पीड़न के सम्बन्ध में हमने  भी कई बार भड़ास4मीडिया को अपने जनपद की खबरों से अवगत कराया जिन्हें आपने प्रमुखता से छापा और हम लोगो को इसका लाभ भी मिला। 

यशवंत जी, विगत दिनों खनन कवर करने गये पत्रकारों को बंधक बनाया के नाम से एक खबर भड़ास4मीडिया पर छपी। हालाँकि मै ये चर्चा नहीं करूंगा कि घटना में कौन लोग शामिल थे या घटना स्थल पर क्या हुआ। लेकिन जब ये खबर छपी तो लोगो ने जो कमेंट लिखे उन्हें पढ़कर जरुर हम लोगों को पीड़ा हुई कि कैसे लोग मानसिक रूप से विकृत होकर हम लोगों पर ही आरोप लगाने लगे हैं। हद तो तब हो गई है जब लोग अश्लीलता पर उतर आये हैं और आप भड़ास4मीडिया पर उनके अश्लील शब्दो को भी प्रकाशित कर रहे हैं। 
 
आपसे हम सभी का विनम्र आग्रह है कि ऐसे अशलील शब्दों को न छाप कर जनहित के पोर्टल की मर्यादा को दूषित होने से बचाने की कृपा करें। आपसे एक आग्रह और है कि लोग जो आपको खबर भेज रहे हैं कम से कम आप उनकी पुष्टि करके ही इन खबरों को प्रकाशित करें क्योंकि लोग अपनी फर्जी ई मेल से गलत खबर भेज कर और अश्लील कमेंट करके लोगों की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। 
 
आपसे विनम्र आग्रह है जिन लोगों ने हम लोगों के बारे में गलत और अशोभनीय भाषा शैली का इस्तेमाल किया है कृपया उनके ई-मेल, नाम और उनके मोबाइल नंबर देने का कष्ट करें। 
 
मै आपको समाचार की लिंक भी भेज रहा हूं। 
link:—— 
http://bhadas4media.com/article-comment/15951-2013-11-21-12-38-46.html
 
धन्यवाद 
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...