भड़ास4मीडिया को चलाए रखने के लिए आर्थिक मदद के क्रम में दो और लोगों ने सहयोग राशि भेंट की है. दिल्ली के एक नए चैनल के हेड ने पांच हजार रुपये की नगद राशि दी है. इन्होंने पांच हजार रुपये आगे भी देने का वादा किया है. लखनऊ के एक पत्रकार ने ढाई हजार रुपये की नगद राशि दी है. दोनों लोगों ने अपना नाम न प्रकाशित करने का अनुरोध किया है. भड़ास के सामने आर्थिक संकट की अपील के बाद कई लोगों ने पहल कर आर्थिक मदद दी है पर यह कुल रकम अब भी पचास हजार रुपये से कम है जबकि भड़ास को न्यूनतम डेढ़ लाख रुपयों की तत्काल जरूरत है.
अगर आप भी न्यू मीडिया के बेबाक मंच भड़ास को चाहते हैं और इसके संचालन में अपने हिस्से का सहयोग देना चाहते हैं तो भड़ास के संस्थापक और संपादक यशवंत से उनकी मेल आईडी [email protected] के जरिए संपर्क कर सकते हैं. बाजारीकरण के इस दौर में जब ज्यादातर मीडिया संस्थान कारपोरेट घरानों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं या कारपोरेट होकर जनपक्षधर पत्रकारिता से विमुख होते जा रहे हैं, भड़ास एक ऐसा मंच है जो जनता की आवाज को हर हाल में बुलंद करने का माद्दा रखता है. ऐसे साहसिक प्रयासों को बचाना और चलाना एक सामूहिक कार्य है. जो भी इस पोर्टल का पाठक है, उसका फर्ज है कि वह यथासंभव इस पोर्टल के संचालन में मदद दे.





