पी7 न्यूज, जयपुर से खबर है कि रामनिवास ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मार्केटिंग मैनेजर थे. रामनिवास ने अपनी नई पारी साधना न्यूज के साथ शुरू की है. उन्होंने जयपुर में ही एजीएम के पद पर ज्वाइन किया है. वे इसके पहले टीवी99, वॉयस ऑफ इंडिया और भास्कर को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पिछले नौ साल से मार्केटिंग के फील्ड में सक्रिय रामनिवास की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है.
प्रभात खबर, पटना से खबर है कि राकेश रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. वे सिटी इंचार्ज थे. बताया जा रहा है कि कुछ विवाद के बाद उन्होंने अपना रिजाइन दिया है. वे काफी समय से प्रभात खबर से जुड़े हुए थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. राकेश रंजन से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्वीच आफ मिला, जिससे इस्तीफा के मूल कारण का पता नहीं चल सका.
जेके चैनल, जम्मू से खबर है कि गौतम गुप्ता को संबंध समाप्त हो गया है. गौतम चैनल और ग्रुप के अखबार जेके न्यूज प्वाइंट से काफी समय से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि गौतम पर किसी दूसरे अंग्रेजी अखबार को विज्ञापन उपलब्ध कराने का आरोप था, जिसके बाद प्रबंधन ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया.





