Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

क्या जनहित में तेजपाल का ये कामुकता का कोठा बनना चाहिए?

Deepak Sharma : दुनिया के सेलिब्रिटी शेफ के हाथों लज़ीज़ खाना..और साथ में दुनिया की सबसे बेहतरीन स्काच और वाइन. महफ़िल में सबसे हसीन लड़कियां भी… और इन हसीनाओं के बीच देश के सबसे बड़े पावर ब्रोकर, नेता और उद्योगपति. जी हाँ.. इस ड्रीम कांसेप्ट का नाम है PRUFROCK क्लब… जो दिल्ली में दुनिया के सबसे एलीट क्लब के तौर पर जाना जाएगा. जहाँ तेजपाल और देश के सबसे रसूखदार लोग एक छत के नीचे मिलकर अय्याशी करेंगे.

Deepak Sharma : दुनिया के सेलिब्रिटी शेफ के हाथों लज़ीज़ खाना..और साथ में दुनिया की सबसे बेहतरीन स्काच और वाइन. महफ़िल में सबसे हसीन लड़कियां भी… और इन हसीनाओं के बीच देश के सबसे बड़े पावर ब्रोकर, नेता और उद्योगपति. जी हाँ.. इस ड्रीम कांसेप्ट का नाम है PRUFROCK क्लब… जो दिल्ली में दुनिया के सबसे एलीट क्लब के तौर पर जाना जाएगा. जहाँ तेजपाल और देश के सबसे रसूखदार लोग एक छत के नीचे मिलकर अय्याशी करेंगे.

दो साल पहले तहलका के पूर्व मुख्य संपादक तरुण तेजपाल ने ELITE PRUFROCK CLUB का खाका तैयार किया. PRUFROCK..यानी कामुकता की चरमसीमा का सबसे गहरा एहसास. यानी जो कृत वो अपनी बेटी जैसी लड़की के साथ होटल की लिफ्ट के अंदर कर रहे थे वो कृत्य अब सबके साथ एक छत के नीचे करेंगे.

Prufrock Club तेजपाल का नया प्रोजेक्ट है जिसे वो शराब माफिया पोंटी चड्ढा की साझेदारी में बना रहे थे. लेकिन पिछले साल पोंटी के क़त्ल के बाद अय्याशी का ये एलीट क्लब प्रोजेक्ट कुछ वक्त से लंबित पड़ा हुआ है. हालांकि पोंटी के बेटे ने इस क्लब के लिए तेजपाल की कम्पनी Thriving Arts Pvt Ltd में भारी रकम निवेश की है और दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-२ के एम् ब्लाक में क्लब निर्माणाधीन है. इस क्लब में सदस्य बनाए जाने के लिए तेजपाल ने देश की बड़ी हस्तियों, जिनमे कुछ उद्योगपति और नामवर नेता हैं, को कुछ वक्त पहले ईमेल से निमंत्रण दिया है.

सूत्रों के मुताबिक इस क्लब में नामवर हस्तियों को दिल बहलाने के लिए एक विशिष्ट और प्राइवेट माहौल दिया जायेगा जहां शराब और शबाब के बीच कारपोरेट और सरकार की बड़ी डीलें की जायेगी. ये सत्ता के गलियारे का एक ऐसा कोठा बनाया जायेगा जहां कामुकता के ज्वार में बड़े बड़े चिदु- मिदु…डिब्ब्ल-पिब्ब्ल से बड़े बड़े काम करवाए जायेंगे …सच तो ये है इस कोठे में खोजी पत्रकारिता के सारे उसूल नीलाम किये जायेंगे और पत्रकार दलाली को नये तरीके से परिभाषित करेंगे. मित्रों ज्यादा क्या लिखना अब आप खुद ही गूगल पर सर्च करके इस विषय पर ज्ञानवर्धन करें लेकिन आखिर में बस दो सवाल … क्या जनहित में ये कोठा बनना चाहिए? क्या इस कोठे को बनने से रोकने के लिए कोई 'भगत सिंह' अदालत जायेगा?

आजतक से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...