इंदौर में बहुत जोरदार सीन है. एक नया-छोटा अखबार दूसरे-बड़े अखबार की पोलखोल में जुटा है. यह स्वस्थ परंपरा है. जो बड़ा है, जिसके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, उसे सजग रखने के लिए चिकोटी काटते रहना जरूरी है ताकि कहीं वह सो न जाए, कहीं मदमस्त न हो जाए, कहीं घमंड से न चूर हो जाए.
दबंग दुनिया नामक एक अखबार दैनिक भास्कर को लगातार उसकी गल्तियां, उसके पाखंड, उसके करप्शन, उसके दाग आदि के बारे में लिखकर बताता रहता है. दबंग दुनिया ने अब भास्कर मध्य प्रदेश के एक जिम्मेदार संपादक अभिलाष खांडेकर को आइना दिखाया है और इस बहाने भास्कर के उगाही करने, पेड न्यूज करने के नए ट्रेंड की तरफ इंगित किया है. नीचे कटिंग पर क्लिक करिए और पूरी कहानी पढ़िए..
अगर आप भी किसी मीडिया वाले या किसी मीडिया ग्रुप की पोलखोल करना चाहते हैं तो लिखिए और भेजिए, [email protected] पर.






