Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

तहलका से तेजपाल की पूरी फैमिली ने पैसा कमाया, सिब्बल और जेठमलानी के भी शेयर

Nadim S. Akhter : तहलका को लेकर जबरदस्त खुलासा. इसमें ना सिर्फ कांग्रेसी मंत्री कपिल सिब्बल (80 शेयर) का पैसा लगा है, बीजेपी और नरेंद्र मोदी से नजदीकी रखने वाले राम जेठमलानी (165 शेयर) का भी पैसा लगा है. साथ ही ये भी पता चला है कि कैसे इस कंपनी के शेयर सारे नियम कायदे ताक पर रखकर खरीदे-बेचे गए और कैसे तरुण तेजपाल की बीवी-पिता-मां-बहन-भाई ने गलत तरीके से शेयर बेचकर पैसे कमाए. शोमा चौधरी ने भी 5 हजार रुपये के शेयर से 66 लाख रुपये बना लिए.

Nadim S. Akhter : तहलका को लेकर जबरदस्त खुलासा. इसमें ना सिर्फ कांग्रेसी मंत्री कपिल सिब्बल (80 शेयर) का पैसा लगा है, बीजेपी और नरेंद्र मोदी से नजदीकी रखने वाले राम जेठमलानी (165 शेयर) का भी पैसा लगा है. साथ ही ये भी पता चला है कि कैसे इस कंपनी के शेयर सारे नियम कायदे ताक पर रखकर खरीदे-बेचे गए और कैसे तरुण तेजपाल की बीवी-पिता-मां-बहन-भाई ने गलत तरीके से शेयर बेचकर पैसे कमाए. शोमा चौधरी ने भी 5 हजार रुपये के शेयर से 66 लाख रुपये बना लिए.

ये भी बताया गया है कि राजस्थान पत्रिका और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा एमपी केडी सिंह ने भी इसमें पैसे लगाए हैं. और जानते हैं कि तहलका का मालिक कौन है. किसके शेयर इसे चलाने वाली कंपनी में सबसे ज्यादा है. जी हां, तरुण तेजपाल नहीं, तहलका के कर्ताधर्ता-मालिक ममता दीदी की पार्टी से राज्यसभा सांसद केडी सिंह हैं. और अब केडी सिंह कह रहे हैं कि तहलका से वह अपना हाथ खींच लेंगे. तो तहलका की मौत तय है. फिलहाल तो यही लग रहा है.

और कौन जाने. जिस तरीके से कई investor इसमें अचानक से आते हैं, पैसा लगाते हैं और फिर घाटा सहकर अचानक गायब हो जाते हैं. केडी के जाने के बाद फिर कोई 'investor' तहलका को मिल जाए. तरुण तेजपाल ने पत्रकारिता में जो भी अच्छे काम किए हैं, उन सब पर अब एक गंभीर सवाल उठ रहा है. First Post की इस रिपोर्ट से तो यही लग रहा है.

और कल तो जो कपिल सिब्बल गाल फाड़-फाड़ कर ये कह रहे थे कि तहलका में उनका पैसा नहीं लगा है, अब वो कह रहे हैं कि उन्होंने तो सिर्फ 5 लाख रुपया बतौर चंदा तहलका को दिया था. उन्हें नहीं मालूम कि तहलका ने इसके एवज में कब और कैसे उनके नाम से 80 शेयर जारी कर दिए. ओफ्ओह..कितने भोले हैं कपिल सिब्बल जैसे बड़े वकील-नेता और केंद्रीय मंत्री. उन्हें कुछ नहीं पता. धीरे-धीरे परतें खुल रही हैं. और कई और चेहरे बनेकाब होने बाकी हैं. इंतजार कीजिए.

पत्रकार नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...