हरियाणा की प्रिंसिपल फाइनैंस कमिश्नर मैडम नवराज नैन संधू ने स्वास्थ विभाग के कई अधिकारियों समेत अंबाला जिला सिविल अस्पताल का देर शाम को औचक निरीक्षण किया| खबर लगते ही कुछ खबरनवीस भी मौके पर पहुंचे| अस्पताल में कई खामियां मिलीं| पत्रकारों ने भी अस्पताल में अव्यवस्था और खामियों को लेकर धुआंधार सवालों की बौछार की| मैडम ने बड़े इत्मिनान से उनके सवालों के जवाब दिए|
इस बीच पत्रकारों ने मैडम जी को बताया कि अब अंबाला के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कोई कमी नहीं है| मैडम जी भी खुश हो गयी| बोलीं- चलो कुछ तो अच्छा है| बस अभी तारीफ खुशी ठीक से संभली नहीं कि तभी कुछ मरीजों के परिजन व रिश्तेदारों ने भी मैडम जी के सामने डॉक्टर्स की पोल पट्टी खोली| सकपकाई मैडम जी ने तभी स्थानीय पत्रकारों के प्रशंसा का हवाला देकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया| बस, तभी मरीजों के संबंधियों ने पत्रकारों की प्रशंसा को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा करार दे डाला और कहा कि- जर्नलिस्ट तो झूठ बोलते हैं| मैडम जी इतना सुनते ही चलती बनीं| इस प्रकरण से संबंधित वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…
http://www.youtube.com/watch?v=uKJ3e9QQrOo
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





