Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रवीश की रिपोर्ट देखकर समझ जाएंगे कि ‘आप’ के पक्ष में दिल्ली में जबरदस्त माहौल है

Nadim S. Akhter : रवीश की रिपोर्ट का सच… पिछले दिनों मैंने अपनी वॉल पर दिल्ली की चुनावी जंग पर कुछ लिखा था. अभी रवीश की रिपोर्ट देखी. आप भी देखिए कि मैंने जो लिखा था, रवीश की इस रिपोर्ट में वही सब बातें वीडियो की शक्ल में हैं. बस लोगों के चेहरे और स्थान बदल गए हैं. रिपोर्ट देखकर आपको ये पता चल जाएगा कि आप पार्टी के पक्ष में दिल्ली में जबरदस्त माहौल है.

Nadim S. Akhter : रवीश की रिपोर्ट का सच… पिछले दिनों मैंने अपनी वॉल पर दिल्ली की चुनावी जंग पर कुछ लिखा था. अभी रवीश की रिपोर्ट देखी. आप भी देखिए कि मैंने जो लिखा था, रवीश की इस रिपोर्ट में वही सब बातें वीडियो की शक्ल में हैं. बस लोगों के चेहरे और स्थान बदल गए हैं. रिपोर्ट देखकर आपको ये पता चल जाएगा कि आप पार्टी के पक्ष में दिल्ली में जबरदस्त माहौल है.

लोग परम्परागत राजनीतिक पार्टियों के कर्मों से ऊब गए हैं. वे बदलाव चाहते हैं. मैंने लिखा था कि दिल्ली की जिस चमक-धमक की बात शीला दीक्षित करती हैं, वह असल में है नहीं. और रवीश की इस रिपोर्ट में इसका वीडियो भी देख लीजिए. गंदगी और जीवन की बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जूझते दिल्ली के नागरिक. इस देश की राजधानी के वासी.

एक बात और. पत्रकारिता के छात्रों और चुनावी रैलियों को कवर कर रहे पके-पकाए पत्रकारों के लिए भी रवीश की ये रिपोर्ट (Prime Time) देखकर सीखना चाहिए कि टीवी में जमीन की सच्चाई कैसे दिखाई जाती है, कैसे स्टोरी बुनी जाती है. बिना किसी लाग-लपेट और तामझाम के. कैसे कैमरा हिलता-डुलता रहता है तब भी विजुअल खराब नहीं होते. कैसे चुनावी राजनीतिक रिपोर्टिंग में -चेन की मरम्मत- करने वाले घुमंतु की साउंड बाइट लगाकर बदलते समाज का आइना भी दिखाया जा सकता है और कैसे कार्यकर्ताओं-पब्लिक से interact किया जाता है. बिलकुल देसी स्टाइल में. कैमरा चालू है, उसकी परवाह किए बगैर. विशुद्ध देसी रिपोर्टिंग, रवीश की स्टाइल में, जिससे मेरे ख्याल से नए लोगों को जरूर सीख लेनी चाहिए.

फिलहाल तो आप ये रिपोर्ट देखिए और जरा अंदाजा लगाइए कि मैंने जो -आप- पार्टी के बारे में लिखा था, रवीश की इस रिपोर्ट से उस पर कितनी मुहर लगती है…

http://www.ndtv.com/video/player/prime-time/video-story/299554

तेजतर्रार पत्रकार नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...