Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

उफ! ये बेशर्मी : लोकपाल के मामले में झूठ बोल रहे खंडूडी

 प्रदेश का लोकायुक्त कानून भाजपा के मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूडी के गले की फाँस बनता जा रहा है। लोकायुक्त विधेयक बनाने और उसे विधानसभा में पारित करवाने के बाद प्रदेश सरकार और उसके मुखिया भुवन चन्द्र खण्डूड़ी ने इस बात का जोर-शोर से प्रचार किया कि अब राज्य का कोई भी नागरिक प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त से कर सकेगा और लोकायुक्त स्वतंत्र रूप से जाँच कर भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों को सजा दे सकेंगे।

 प्रदेश का लोकायुक्त कानून भाजपा के मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूडी के गले की फाँस बनता जा रहा है। लोकायुक्त विधेयक बनाने और उसे विधानसभा में पारित करवाने के बाद प्रदेश सरकार और उसके मुखिया भुवन चन्द्र खण्डूड़ी ने इस बात का जोर-शोर से प्रचार किया कि अब राज्य का कोई भी नागरिक प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त से कर सकेगा और लोकायुक्त स्वतंत्र रूप से जाँच कर भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों को सजा दे सकेंगे।

लोकायुक्त विधेयक के उक्त बात का प्रचार कर मुख्यमंत्री खण्डूड़ी ने अन्ना हजारे से भी दिल्ली में अपनी पीठ थपथपवा ली और उसके बाद पूरे राज्य में खुद की अन्ना के साथ वाली फोटो के बड़े-बड़े होर्डिंग भी सरकारी ताम-झाम के द्वारा लगवा लिए। लोकायुक्त को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार अंधा-धुंध प्रचार किया गया, उससे मुख्यमंत्री खण्डूड़ी और भाजपा को ऐसे लगा जैसे उन्हें लोकायुक्त विधेयक के रूप में एक ऐसी संजीवनी मिल गई है जिसके सहारे विधानसभा चुनाव की नैय्या पार लग जाएगी। लेकिन बुरा हो मीडिया के एक हिस्से का जिसने एक सजग प्रहरी की तरह लोकायुक्त कानून की कमजोरियों को उजागर करना शुरू किया तो मुख्यमंत्री खण्डूड़ी के लोकायुक्त कानून की हवा निकलने लगी। इसके बाद उत्तराखण्ड क्रान्तिदल, उत्तराखण्ड रक्षा मोर्चा, माले, काँग्रेस ने भी लोकायुक्त को लेकर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उक्रांद ने तो लोकायुक्त की कमियों को लेकर देहरादून से जन्तर-मन्तर (दिल्ली) तक आंदोलन कर डाले।

लोकायुक्त विधेयक पर छीछालेदारी होने  लगी तो मुख्यमंत्री खण्डूड़ी को विधानसभा चुनाव का अपना ब्रह्मास्त्र हाथ से जाता दिखाई देने लगा तो उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोकायुक्त विधेयक के प्रावधानों को लेकर झूठ बोलना शुरू कर दिया और विपक्ष पर यह तक आरोप लगा डाले कि वे लोग बिना विधेयक को पढ़े ही उसका विरोध कर रहे हैं। नई दिल्ली में 6 दिसम्बर 2011 को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री खण्डूड़ी ने यह तक कह डाला कि मुख्यमंत्री के विरुद्ध कार्रवाई के मामले में लोकायुक्त पूरी तरह से सक्षम, समर्थ और स्वतंत्र होगा। किसी मुख्यमंत्री के पक्षपात, मदद या बचाने का कोई प्रावधान विधेयक में नहीं है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों तथा विधायकों के विरुद्ध लोकायुक्त की कार्रवाई में पीठ के सभी सदस्यों के सहमत होने, वोटिंग और सर्वसम्मति जैसी कोई शर्त कहीं नहीं रखी गई है। लोकायुक्त व पीठ की नियुक्तियाँ राष्ट्रीय स्तर पर साफ छवि वाले लोगों की सर्च कमेटी द्वारा की जाएगी। लोकायुक्त के अध्यक्ष और पीठ के सदस्यों की नियुक्ति में मुख्यमंत्री या प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं होगी।

यहीं पर लोकायुक्त विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का झूठ सामने आता है। विधेयक के अध्याय छह धारा-18 में ‘उच्च कृत्यकारियों के विरुद्ध अन्वेषण और अभियोजन’ के अन्तर्गत स्पष्ट लिखा गया है कि मुख्यमंत्री, मंत्री परिषद के कोई अन्य सदस्य और उत्तराखण्ड विधानसभा के किसी सदस्य के विरुद्ध कोई अन्वेषण या अभियोजन लोकायुक्त के सभी सदस्यों की अध्यक्ष के साथ पीठ से अनुमति प्राप्त किए बिना प्रारम्भ नहीं की जायेगी।’ अब प्रावधान का अर्थ लोकायुक्त के अध्यक्ष और पूरी पीठ के सर्व सम्मत होने से नहीं है तो और क्या है। मुख्यमंत्री जी? लगता है आपने ही अपने लोकायुक्त विधेयक को ठीक से नहीं पढ़ा है। आपने केवल इतना ही पढ़ा है कि लोकायुक्त विधेयक के दायरे में मुख्यमंत्री और विधायकों को भी शामिल कर लिया गया है। अन्यथा आप विधेयक की कमजोरियाँ गिनाने वालों को यह नहीं कहते कि उन्होंने विधेयक नहीं पढ़ा है।

विधेयक के बारे में मुख्यमंत्री ने एक और झूठ बोला है कि लोकायुक्त और पीठ के सदस्यों की नियुक्ति में मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की कोई भूमिका किसी भी रूप में नहीं होगी, जबकि विधेयक के धारा-4 अध्याय-2 में ‘लोकायुक्त की स्थापना’ में धारा 4 (6) में स्पष्ट लिखा गया है कि लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति चयन समिति की संस्तुति पर राज्यपाल द्वारा की जाएगी। धारा-4 (9-एक) में स्पष्ट लिखा गया है कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री चयन समिति का अध्यक्ष होगा और नेता प्रतिपक्ष सहित 6 सदस्य होंगे। अन्य पाँच सदस्यों में दो उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश, एक पूर्व लोकायुक्त और दो सर्वोच्च न्यायालय और दूसरी संस्थाओं से चुने जाएँगे। इस तरह देखें तो चयन समिति के बाकी 5 सदस्यों का चुनाव भी प्रदेश सरकार ही करेगी। और जब पूरी चयन समिति के निर्धारण में प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका है तो लोकायुक्त के चयन में कैसे राजनीति नहीं होगी? ऐसा लोकायुक्त कैसे मुख्यमत्री, मंत्री और विधायकों के खिलाफ कारगर कार्यवाही कर पाएगा जो पूरी तरह से राजनैतिक लाभ-हानि को देखकर चुना गया हो? खण्डूड़ी जी! अब जब कानून में कमियाँ हैं तो उसे स्वीकार करने में कोई हर्ज है क्या? 

लेखक जगमोहन रौतेला उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...