Yashwant Singh : एक पत्रकार महोदय ने यूट्यूब पर गैंगरेप का एक वीडियो अपलोड किया है और उसे फेसबुक पर शेयर कर दिया है… हालांकि उन्होंने एंगल ये दिया है कि गैंगरेपिस्टों को पहचानिये और उनको फांसी दिलवाइये लेकिन इस कवायद में सबसे ज्यादा नुकसान उस पीड़िता का हो रहा है जिसकी आवाज, चीख, पुकार, बातचीत के तरीके आदि से उसकी पहचान का खुलासा हो रहा है… कम से कम उसके करीबी व परिचित तो जान ही जाएंगे कि ये लड़की या महिला कौन है. लड़की का चेहरा ब्लर कर दिया गया है लेकिन यह तरीका वहां कारगर होता है जहां सिर्फ पिक्चर पब्लिश किया जा रहा हो. जब आप वीडियो फार्मेट में डालते हैं तो पहचान उजागर करने वाली कई चीजें होती हैं. आवाज सबसे बड़ा व सशक्त माध्यम है पहचान उजागर करने का.
मैं उस वीडियो को देखकर दोहरे सदमें में हूं… लड़की की चीख पुकार और रेपिस्टों के आपराधिक कृत्य से रोंगटे खड़े हो जाते हैं… दूसरे वीडियो अपलोड करने वाले पत्रकार महोदय की मानसिकता पर… कि, वे इस वीडियो को अपलोड करके भले ही गूगल एडसेंस से कुछ डालर कमा लें पर उस लड़की की तो आत्मा दुबारा छलनी हो जाएगी जिसके साथ ये सब गुजरा है… जिन पत्रकार महोदय ने ये वीडियो शेयर किया है उन पर भी समय समय पर दबी-छुपी जुबान से दर्जनों लड़कियों ने आफिस में अश्लील व घटिया हरकत करने के आरोप लगाए हैं… कम से कम मेरे पास ऐसी दसियों मेल पड़ी हुई हैं.. लेकिन लड़कियां पहचान उजागर करने या लड़ने या बात आगे बढ़ाने को इच्छुक नहीं थी, इसलिए मैंने भी अपने स्तर पर कोई पहल नहीं किया…
Mohammad Anas मैंने भी देखा ,पर शेयर नहीं किया ..पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले का है .
Swayambar Kumar आजकल कुछ पत्रकार अपना नैतिकता खो चुके हैँ । यह महोदय भी उसी समुदाय से होँगे ।
Haider Rizvi बहुत ग़लत तरीक़ा अपनाया पत्रकार महोदय ने
Meenu Jain मतलब यह पत्रकार महोदय घटनास्थल पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे . तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए इनकी .
Pushpandra Kumar Pandey मैंने भी देखा ये ये वीडियो सायद ये बनाया गया हे ……… जेसे कोई फिल्म बनती हे ……… और महिला का चेहरा धुंधला किआ जाया हे ये फेक वीडियो हे सायद
Prakash Govind ye nihaayat galat baat hai ….. unka maksad agar apradhiyon ko pakadvana hi tha to video se apradhi ki photo nikalkar alag se dikha sakte the.
Mohammad Anas न न वीडियो उन्ही रेपिस्तों में से किसी ने बनाया है . कल YOUTH FOR CHANGE पर भी आया है ,यु ट्यूब पर भी है .
Mohammad Anas यू ट्यूब से भी हटा दिया गया है .
Meenu Jain फेसबुक पर भी रिपोर्ट कीजिए एडमिन को
Rahul Kumar BALATKARIYON KI BJP …… SOCH KE VOTE DENA , BJP WALON KO KOI APATI NAHI GAR UNKI MAA,BEHAN OR BETIYON KO ,WOH NETA SURAKSHA DEN JO KHUD BALATKAR KE ARROPI HAIN …….मित्रो, ये है दिल्ली बीजेपी का असली चेहरा, अपने मेनिफेस्टो में महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाने वाली बीजेपी ने ऐसे आदमी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है, जिसके खुद के ऊपर महिला के विरुद्ध अपराध का केस चल रहा है. और ये बात खुद डॉ. हर्षवर्धन जी ने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में मानी है. कांग्रेस ने भी एक ऐसे प्रत्याशी को टिकिट दिया है जिस पर महिला के विरुद्ध अपराध का मामला दर्ज है. कांग्रेस के “जय किशन” (सुल्तानपुर माजरा से) इन पर लगी है धारा IPC 354. इसका मतलब है किसी महिला के साथ जोर जबरदस्ती करना. आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो फ़ोर्स बनाने का वादा किआ है, मगर उसने शुरुआत अपने घर से की है, आम आदमी पार्टी ने एक भी ऐसे प्रत्याशी को टिकिट नहीं दिया, जिस पर महिलाओं के विरुद्ध अपराध का कोई भी केस चल रहा हो.
Mohammad Anas अब कहीं दिख नहीं रहा है .
Javed Iqbal bhai logo kuch to aqal ka use karo agar wo reporter video banata to wo dusre logo se kyu kehta ki rapisto ko identify karo
मोहम्मद तारिक खान हर सिक्के के दो पहलु होते हैं हम सबको दोनों पहलुओं पे नजर रखनी चाहिए
Satish Sharma उस विडियो में लड़की के मुह के साथ उसकी आवाज़ को भी बंद कर और पुरे विडियो से किसी को कुछ पता नहीं चले … ऐसा करके ही उसे डालना था। जो उस लड़की को जानते है। वो तो लड़की कि आवाज से ही पहचान लेंगे। पीड़िता की आवाज, चीख, पुकार, बातचीत के तरीके आदि से उसकी पहचान का खुलासा हो रहा है… उन बड़े पत्रकार महोदय ने बहुत गलत किया।
Kumud Singh जो इंसान ही नहीं है उन्हें आप पत्रकार कैसे कह सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए इस शब्द का प्रयोग न करें।
Pradeep Sharma इन जेसे पत्रकारों ने ही पत्रकारिता को गर्त में धकेल दिया है सही में सजा इसकी होनी चाहिए
Sachin Kumar Jain पिछले कुछ सालों की पत्रकारिता ने पत्रकारों को :खुलासावीर" होने की बीमारी से ग्रसित कर दिया है. हर कोई सबसे पहले खबर तोडने (news break) करते-करते क़ानून तोडते हैं, फिर अस्मिता तोडते हैं और इस तरह के मामलों में जिन्दगी तोड़ देते हैं.
Arif Beg Aarifi har insan ka apna alag nazariya hota hai un patrkar ko laga hoga ki shayad ye tarika kargar hoga culprit ki shinakht k liye soch acchi thi lekin thodi si chuuk ho gai k bhai sahab sentiment me grl ki identity hide karne me gaccha kha gae,ab to 328 bhi jhel sakte hai wo mahashay
Mayank Baudh वो पत्रकार महोदय कहीं *** अग्रवाल तो नही हैं ….
Vikash Sharma महोदय गैंगरेपिस्टों को पहचानिये और उनको फांसी दिलवाइये
Nadim S. Akhter यशवंत भाई, जिस व्यक्ति ने यह कुकृत्य किया है, वह पत्रकार कहलाने के बिलकुल योग्य नहीं है. उसके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जानी चाहिए. साइबर लॉ के तहत भी मामला जरूर बनता होगा.
Anand Rai दुखद
Arun Sathi घटिया बात
Vikash Sharma अगर इस प्रकार के MMS को खुद देख कर अफ़सोस जता देना मात्र हल नही हो सकता जो दोषी है उनको सजा भी मिलनी चाइये। और जिसने भी इसे बनाया है उसने ही तो लीक किया होगा और जब मीडिया ने उन दोषियो मात्र कि पहचान उजागर करने के उद्देश्य से इस खबर को उठाया तो उन आरोपियो को पहचाना जाना चाइये। आपको बतादे कि कुछ वर्ष पहले कार के हुये बलात्कार का MMS टीवी पर उन आरोपियो को पकड़वाने के उद्देश्य से चलाया था 3 दिनों के अंदर चारो आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था मुख्य आरोपी आज भी जेल में है.
Sachin Choudhary aur vo khulasa apna hi tha vikas bhai
Vikash Sharma vilkul sachin hum logo ki hi mahnat thi….
Suresh Gandhi galat hai..
Saurabh Bajpai media ke thekedar jis ladki k sath ye ghinauna khel hua hai use aas paas k logo ko to pata hi chal gya hoga
Smita Mishra mujhe sunkar yakeen tak nahi ho raha ki kiisi ne aisa kiya hai..
Shah Faisal Thode se paiso ke liye….ghatiya karya
Yuvraaj Mishra Aapne Khud Ek bahoot Hi Gahtiya video Dala hai Janab uske baare me aapki kya rai hai ???
Shiv Tiwari गैंगरेप में सामिल हुए बिना पत्रकार ने वीडियो क्लिप बना ली, गजब।
Swarnim Prabhat bhai shiv tiwari jee ye share hota hai. mobile to mobile
Drigvindu Mani Singh इसीलिये इसे मैने भी शेयर नही किया!
R.d. Meena फाँसी दिलवाने का गलत तरीका है , पत्रकार महोदय जी का…..अब मेँ क्या जानु उन रेपिस्टोँ को….
Zafar Imam देखा तो मैं ने भी … वो पत्रकार जो भी हो मगर वो इतना गिरा हुआ नहीं हो सकता है जितना बताया जा रहा है .. उसने शेयर किया आवाज के साथ के उसमे लड़की का बलात्कार उसके परिचित कर रहे थे.. उस लड़की ने लगभग 3 लोगो के नाम लिए इस बिन्हा पे पुलिस करवाही कर सकती है..
Asad Jafar श्रीमान यशवंत जी आपकी सारी बाते सर आखो पे मगर लड़की कि पहचान के साथ उन उदंडो कि भी पहचान उजागर हुआ है और इसका लाभ उठाते हुए लोकल प्रशाशन , पुलिस और राज्य सरकार ने उन बलात्कारिओ के विरुध किया करवाई कि किया गिरफ़्तारी हुई। इंसानियत के बलात्कारिओ को खुला छोड़ रखा है कि वोह हमारी बहन बेटिओ को दिल्ली और उसके आस पास बलात्कार के घिनौने काम को अंजाम दे और हम और सरकार दूसरी सरकार कि लापरवाही कि सजा भोगे।
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.






