: प्रेस कांफ्रेंस कर जताई अपनी नाराजगी : राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व पर लगाए आरोप : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के शहर उत्तरी से चार बार विधायक और यूपी सरकार में मन्त्री रहे डा. नरेन्द्र कुमार सिंह गौर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से खासे नाराज हैं. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार उनका टिकट काट दिया और ऐसे आदमी को टिकट दिया जिसकी इमेज ठीक नहीं है. डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए आज इलाहाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया.
इलाहाबाद प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए डा. गौर ने कहा- ''वर्ष 1991 से राजनीति में प्रवेश के बाद संगठन के लिए मैंने संघर्ष किया, राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्णयों के साथ खड़ा रहा. विगत् दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा था कि विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ता नेताओं की परिक्रमा न करें, टिकट उनके घर पहुंचा दिया जायेगा. लेकिन मैं चुनाव हारने के बाद भी साढे़ चार वर्ष तक

डा. नरेंद्र सिंह गौर
डा. गौर ने सवाल किया कि उन्हें टिकट न दिये जाने का आधार क्या है? उन्होंने आरोप लगाया कि विगत लोकसभा चुनाव में जो लोग भितरघात करते रहे अब वही भाजपा का टिकट लेकर मैदान में हैं. डा. गौर ने कहा- ''मैंने पार्टी के भीतर व बाहर निष्ठा, ईमानदारी से कार्य किया है. मेरे साथ जो अन्याय हुआ है उसको बर्दाश्त नही करुंगा. मुझको लेकर कार्यकर्ता जो भी निर्णय लेंगे उसी आधार पर आगे की रणनीति बनायी जायेगी.''






