Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इनबाक्स संदेशों से आपका मन भर गया हो तो तहलका हिंदी का नया अंक बाजार से ले आइए

Pooja Singh : कतई जरूरी नहीं है कि अपने साहस का प्रदर्शन करने के लिए हर बेहूदा सवाल का जवाब दिया जाए. हर बात बोल कर बताई जाए. उस उन्मांदी भीड़ को भरोसे में लिया जाए जो पहले ही यह तय कर चुकी हो कि एक अपराध की आड़ लेकर उस आईने को ही तोड़ दिया जाए जिसमें अपनी शक्ल देखते उसे हर 15वें दिन शर्मिंदा होना पड़ता है.

Pooja Singh : कतई जरूरी नहीं है कि अपने साहस का प्रदर्शन करने के लिए हर बेहूदा सवाल का जवाब दिया जाए. हर बात बोल कर बताई जाए. उस उन्मांदी भीड़ को भरोसे में लिया जाए जो पहले ही यह तय कर चुकी हो कि एक अपराध की आड़ लेकर उस आईने को ही तोड़ दिया जाए जिसमें अपनी शक्ल देखते उसे हर 15वें दिन शर्मिंदा होना पड़ता है.

कुछ काम कहने के बजाय करके दिखाने चाहिए. अंधा क्या चाहे दो आंख की तर्ज पर नैतिकता के पहरुए अचानक अपने अपने ककून से बाहर निकल आए. उत्तरी ध्रुव पर मानो अचानक सवेरा हुआ. साध पूरी हुई, बरसों की कोई मनौती जैसे. पुराने स्कोर सेटल किए गए. प्रतियां जलीं, नारे लगे, तहलका को हलका करार देते हुए बंद करा देने पर उतारू सुधीजनों ने जिस शातिर तरीके से एक व्यक्ति व एक जुझारू व लड़ाकू पत्रिका को एकमेक कर दिया वह देखने लायक था.

संपादकीय टीम की फेसबुक वाल पर जाकर सरोकार की आड़ में वमन किया. अपनी जान जोखिम में डालकर अपने पाठकों के लिए खबरें लाने वाले युवा पत्रकारों समेत पूरी हिंदी टीम को ताने दिए. अगर तहलका हिंदी का नियमित पाठक होने के बाद भी आपको लगता है कि वे महज उन चंद हजार रुपयों के लिए यह काम करते हैं जो उन्हें हर माह की शुरुआत में बतौर वेतन मिलते हैं तो मुझे आपसे कुछ नहीं कहना है. बीते दिन दुख, स्तब्धता, निराशा व अंदेशों से भरे हुए थे. निराशा के बादल पूरी तरह छंटे नहीं लेकिन सबके हाथ अपने बाजू वाले का सहारा बने रहे, इस बीच पाश की कविता जेहन में लगातार गूंजती रही-

हम लड़ेंगे जब तक
दुनिया में लड़ने की ज़रुरत बाकी है
जब तक बंदूक न हुई, तब तक तलवार होगी
जब तलवार न हुई, लड़ने की लगन होगी
लड़ने का ढंग न हुआ, लड़ने की ज़रुरत होगी
और हम लड़ेंगे साथी
हम लड़ेंगे
कि लड़े बगैर कुछ नहीं मिलता
हम लड़ेंगे
कि अब तक लड़े क्यों नहीं
हम लड़ेंगे
अपनी सजा कबूलने के लिए
लड़ते हुए जो मर गए
उनकी याद ज़िन्दा रखने के लिए
हम लड़ेंगे

बहरहाल, इनबाक्स संदेशों से आपका मन भर गया हो तो तहलका हिंदी का नया अंक बाजार से ले आइए. आपको पता चल जाएगा कि ‘हमने तहलका क्यों नहीं छोड़ा?’

तहलका हिंदी में कार्यरत पूजा सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...