स्वयं प्रकाश के इस्तीफा देकर हिंदुस्तान ज्वाइन करने के बाद संजय मिश्रा को प्रभात खबर प्रबंधन ने बिहार का स्टेट कोआर्डिनेटर बना दिया है. संजय पहले प्रभात खबर में ही ग्रामीण मैग्जीन 'पंचायतनामा' के एडिटर के रूप में कार्यरत थे. वे अब भी पंचायतनामा देखते रहे हैं. साथ ही स्टेट कोआर्डिनेटर का भी काम देखेंगे.
देश दीपक मिश्रा, अरुण और करुण ने मंगल कलश टीवी छोड़ दिया है. चैनल one न्यूज़ में देश दीपक मिश्रा ने सीनियर मैनेजर मार्केटिंग के पद पर ज्वाइन किया है. देश दीपक मिश्र कलश टीवी में भी मार्केटिंग का काम देखते थे. अरुण और करुण ने भी चैनल one न्यूज़ ज्वाइन किया है. ये सभी मार्केटिंग सेक्शन में हैं.
दैनिक जागरण, यमुनानगर से रिपोर्टर शिव कुमार शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दैनिक ट्रिब्यून के साथ नई पारी की शुरुआत की है.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






