खबर है कि दैनिक जागरण और आई नेक्स्ट, गोरखपुर के कई लोग इंटरव्यू देने जनसंदेश टाइम्स के आफिस पहुंचे. दैनिक जागरण, गोरखपुर के पूर्व संपादक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी इन दिनों जनसंदेश टाइम्स को गोरखपुर में लाने में लगे हुए हैं. गोरखपुर में दैनिक जागरण को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले शैलेंद्र मणि का निशाना फिलहाल जागरण ग्रुप है. माना जा रहा है कि दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट से बड़ी संख्या में लोग जनसंदेश टाइम्स जाएंगे.
आज जनसन्देश टाइम्स के फाइनल इंटरव्यू में दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट दोनों ही जगहों से डेस्क और रिपोर्टिंग के काफी लोग पहुंचे थे. शैलेन्द्र मणि ने सबको उनको मिल रही सेलरी से बढ़कर आफर किया है. जागरण में दिलजलों की कमी नहीं और आई नेक्स्ट में सेलरी का असंतोष. सात तारीख को अकाउन्ट में सेलरी आने के बाद पत्ते खुलेंगे की ऊंट किस करवट बैठेगा. कहा तो यहां तक जा रहा है कि आई-नेक्स्ट और दैनिक जागरण में चपरासी भी खोजे से नहीं मिलेंगे. देखना है कि आगे क्या होता है.





