Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अपने बेटे को जिताने के लिए बेनी ने इज्जत लगा दी दांव पर

: राकेश के रास्ते का कांटा बने है राजा, सुन्दर और विवेक : विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद का हाल : यूपी के बाराबंकी जनपद की बहुचर्चित विधानसभा दरियाबाद सीट पर अब मामला काफी रोचक हो गया है। एक तरफ जहां केन्द्रीय इस्पात मंत्री अपने पुत्र को जिताने के लिए शाम-दाम-दंड-भेद वाली सारी नीति अपनाकर अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी का झंडा गाड़ने वाले राजा राजीव और भाजपा के जुझारू नेता व घोषित प्रत्याशी सुन्दरलाल सबसे बड़े कांट के रूप में इनके सामने ताल ठोक कर खड़े हैं। जबकि बसपा से विवेकानंद भी किसी भी तरह से किसी से कम नजर नहीं आ रहे हैं।

: राकेश के रास्ते का कांटा बने है राजा, सुन्दर और विवेक : विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद का हाल : यूपी के बाराबंकी जनपद की बहुचर्चित विधानसभा दरियाबाद सीट पर अब मामला काफी रोचक हो गया है। एक तरफ जहां केन्द्रीय इस्पात मंत्री अपने पुत्र को जिताने के लिए शाम-दाम-दंड-भेद वाली सारी नीति अपनाकर अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी का झंडा गाड़ने वाले राजा राजीव और भाजपा के जुझारू नेता व घोषित प्रत्याशी सुन्दरलाल सबसे बड़े कांट के रूप में इनके सामने ताल ठोक कर खड़े हैं। जबकि बसपा से विवेकानंद भी किसी भी तरह से किसी से कम नजर नहीं आ रहे हैं।

जनपद बाराबंकी की बहुचर्चित विधानसभा सीट दरियाबाद में इस बार रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस सीट पर पिछले विधानसभा में एसकेडी से चुनाव लड़ने वाले केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा इस बार कांग्रेस के झंडे के नीचे चुनाव लड़ने के लिए चुनावी समर मंे उतरे हैं। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के लाख विरोध के बावजूद बेनी ने अपने लड़के को टिकट दिलाने में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने इस चुनाव की कमान खुद अपने हाथों में संभाल रखी है। इस बार दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास खंड बनीकोडर को भी जोड़ा गया है। पिछले चार माह के अंदर बेनी बाबू ने अपनी ताकत का एहसास कराने की खातिर दर्जनों बार जनसम्भायें की और गांव-गांव जाकर उन खास असरदार लोगों के घर पर जाकर चाय भी पी जिससे इनको यह लगता था कि असरदार लोग चुनाव के समय उनके साथ खड़े होंगे।

इतना ही नहीं बेनी बाबू ने हर चौराहे और गलियों में बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगवा करके अपना सब कुछ झोंक दिया था। जिससे क्षेत्र की जनता को यह लगे कि राकेश का चुनाव किसी मामले में कम नहीं होगा। लेकिन इतना सब कुछ करने के बावजूद भी वह चुनाव मैदान में नजर तो आ रहे हैं लेकिन अभी तक उन्होंने न तो समाजवादी गढ़ कहे जाने वाले दरियाबाद क्षेत्र के प्रमुख लोगों को तोड़ पाये हैं और न ही उनका ताम झाम इन लोगों को रिझाने में ही कामयाब हो सके हैं।

केन्द्रीय मंत्री वैसे मंचों पर यह दावा करते हैं कि प्रदेश में उनकी सरकार बननी तय है और वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी हैं। लेकिन उनका यह दावा उन खास मतदाताओं पर पूरी तरह से बेअसर साबित हो रहा है जो गांव की झोपड़ियों में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बेनी के आगे सबसे बड़े कांटे के रूप में सपा प्रत्याशी राजा राजीव कुमार सिंह, भाजपा के प्रत्याशी सुन्दरलाल दीक्षित और बसपा के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा छोटे दलों में पीस पार्टी, लोकमंच, राष्ट्रीय क्रान्ति दल आदि के छोटे उम्मीदवार भी इनके रास्ते का रोड़ा बनने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। अभी तो चुनाव का काफी वक्त पड़ा है लेकिन जिस भौकाल से बेनी बाबू ने अपने लड़के को चुनाव मैदान में उतारने के बाद यह सोंचा था कि दरियाबाद क्षेत्र में बाजी मार ले जायेंगे। वह सपना अभी उनका पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। कुल मिलाकर बेनी बाबू ने अपनी सारी ताकत जनपद के एक ही विधानसभा सीट पर लगा रखी है जिसका असर अन्य सीटों पर पड़ता नजर आ रहा है।

बाराबंकी से रिजवान मुस्तफा की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...