Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सहारा के पत्रकार के खिलाफ अवर निरीक्षक ने की वसूली की शिकायत (पढ़ें पत्र)

मैं भड़ास का नियमित पाठक हूं। अगर आप इस पत्र को प्रकाशित करते हैं तो ऐसे गोरखधंधे करने वाले पत्रकार का चेहरा सामने आयेगा जैसे पटना में पत्रकार टीटीओ बनकर वसूली करता था। मेरे द्वारा भेजे गये पत्र का अंश-
मैं भड़ास का नियमित पाठक हूं। अगर आप इस पत्र को प्रकाशित करते हैं तो ऐसे गोरखधंधे करने वाले पत्रकार का चेहरा सामने आयेगा जैसे पटना में पत्रकार टीटीओ बनकर वसूली करता था। मेरे द्वारा भेजे गये पत्र का अंश-
 
प्रेषक,
     टीपी गुप्ता
     परिर्वतन अवर निरीक्षक
     बलेथरी चेक पोस्ट, गोपालगंज
 
सेवा में,
      जिलापदाधिकारी
        गोपालगंज
विषय- राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार सुनील तिवारी द्वारा पत्रकारिता का धौंस जमाकर लैपटॅाप, दो ट्रक बालू और पैसा मांगने के संबंध में।
 
महाशय,
       उपरोक्त विषयक के संदर्भ में निवेदन पूर्वक आग्रह करना हैं कि मुझे लगभग एक माह से गोपालगंज के राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार सुनील तिवारी व्यक्तिगत और मेरे मोबाईल नम्बर 09934139032 पर लगातार सर्म्पक करते थे, जिसका कॉल रिकॉर्ड भी मेरे पास है, अगर श्रीमान् कहेंगे तो वह भी उपस्थित करूंगा और मुझसे लैपटॅाप, दो ट्रक बालू और पैसा मांगते थे। इसके साथ ही पकड़े गये आवरलोडिंग ट्रक को कम पैसा लेकर छोड़ने का भी दबाव देते थे। जब मैं अपनी असर्मथता व्यक्त किया तो वे गुस्सा गये और भला बुरा कहने लगे। मैने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया कि इतना पैसा मेरे पास नहीं हैं। इसके बाद वे 15 दिन पहले लगभग आठ बजे सुबह सबनम होटल में जहां मैं किराये पर रहता हूं वहीं अपने दो तीन साथियों के साथ आये और मुझे डराने धमकाने लगे और कहने लगे कि आपको पत्रकार का पावर का पता नहीं हैं, डीएम एसपी के साथ हम लोग बैठते हैं। कभी भी आपको सस्पेन्ड करा दिया जायगा। आप बहुत पैसा कमाते हैं, बांटकर खाईए नहीं तो पछताना पडे़गा। इतना कह कर वे लोग चले गये।
 
इसके बाद सुनील तिवारी ने अपने मोबाईल नम्बर 09431407606 से मुझे फोन किया और फिर वे लैपटॅाप, बालू और पैसे की मांग करने लगे तो मैंने फिर अपनी असर्मथता जताई तो उन्होंने कहा अब बहुत हो गया ऐसे नहीं मानोगे तुम्हें ठीक करना ही पड़ेगा। जिसको मैं अपने मोबाईल सेट में रिकॉर्ड कर लिया जो जांच के समय श्रीमान् के समक्ष प्रस्तुत करूंगा.
 
अतः श्रीमान् से निवेदन हैं कि उनके इस आचरण से मुझे मानसिक पड़ताड़ना हुई हैं। उनके क्रिया कलाप की जांच कर उचित करवाई करने की कृपा की जाय।
 
आपका विश्वासी
हस्ताक्षर                                                                       
टीपी गुप्ता
परिर्वतन अवर निरीक्षक
बलेथरी चेक पोस्ट
 
गोपालगंज प्रतिलिपिः-
1. पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज
 
2. प्रधान संपादक, राष्ट्रीय सहारा 
  सेक्टर 11, नोएडा
 
3. संपादक, राष्ट्रीय सहारा
   बोरिंग चौराहा, पटना
 
                 टीपी गुप्ता बलेथरी चेकपोस्ट, गोपालगंज में परिवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर तैनात हैं. इनसे 09934139032 पर संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...