Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सीकेटी के बेटे अक्षत के निधन की मर्मांतक खबर लोकल अखबारों में ओझल थी

Shambhu Dayal Vajpayee : बरेली के अखबार देख कर मुझे कल से वंदना देवेन्‍द्र की ''समय का हिसाब'' की 'अखबार ज्‍यादा' कविता रह रह कर याद आ रही है। वंदना प्‍लास्टिक सर्जन डा. डीके अग्रवाल की पत्‍नी हैं। 11-12 साल पहले मैं जब मैं दैनिक जागरण, बरेली में सिटी चीफ था तो यह पुस्‍तक मुझे किसी ने दी थी। चंद्र कांत त्रिपाठी तब अखबार के महाप्रबंधक और स्‍थानीय संपादक थे। अभी डेढ साल पहले ही चंद्र कांत त्रिपाठी ने बड़े पदों पर रहने की करीब 35 साल की अपनी अखबारी यात्रा दैनिक जागरण, गोरखपुर से समाप्‍त की है।

Shambhu Dayal Vajpayee : बरेली के अखबार देख कर मुझे कल से वंदना देवेन्‍द्र की ''समय का हिसाब'' की 'अखबार ज्‍यादा' कविता रह रह कर याद आ रही है। वंदना प्‍लास्टिक सर्जन डा. डीके अग्रवाल की पत्‍नी हैं। 11-12 साल पहले मैं जब मैं दैनिक जागरण, बरेली में सिटी चीफ था तो यह पुस्‍तक मुझे किसी ने दी थी। चंद्र कांत त्रिपाठी तब अखबार के महाप्रबंधक और स्‍थानीय संपादक थे। अभी डेढ साल पहले ही चंद्र कांत त्रिपाठी ने बड़े पदों पर रहने की करीब 35 साल की अपनी अखबारी यात्रा दैनिक जागरण, गोरखपुर से समाप्‍त की है।

अधिक समय नहीं हुआ दो साल पहले तक वह दैनिक जागरण के तीन तीन संस्‍करणों- बरेली, मुरादाबाद और हल्‍द्वानी के चेहरे थे। निर्बध अधिकारों वाले सीजेएम और स्‍थानीय संपादक। समाचार संपादक तक की वेतन वृद्धियां तय करने वाले। बरेली में 20 वर्षों के अपने सेवा काल में इस अखबार को फर्श से अर्श पर पहुंचाने और मुरादाबाद व हल्‍द्वानी संस्‍करण लांच कराने वाले। उसके पहले मेरठ, बरेली और कानपुर में अमर उजाला में प्रमुख भूमिका निभाने वाले। बनारस में स्‍वतंत्र भारत और पायनियर अखबारों के अगुवा।

परसों रात जब उनके बड़े बेटे अक्षत त्रिपाठी बुल्‍लन का असमायिक निधन हुआ तो यह मर्मांतक खबर लोकल अखबारों में ओझल थी। पता नहीं थी किस संपादकीय साथी की सदाशयता से काफी अंदर के किसी पन्‍ने में संक्षेप में दैनिक जागरण में स्‍थान पा गयी थी। अंत्‍येष्टि में उमड़े लोगों की संख्‍या शहर के शोकाकुल होने का संदेश दे रही थी। लेकिन इसे केवल अमर उजाला में अंदर सिंगल में स्‍थान मिला। दैनिक जागरण और हिुदुस्‍तान में इतनी भी जगह नहीं मिली। मैं ही नहीं बहुत लोग इस अखबारी रवैये से हतप्रभ हैं।

कुछ लोगों ने मुझ से कहा और पूछा कि अखबारों ने खबर नहीं छापी। दैनिक जागरण को तो कम से कम इस विपत्ति में साथ होना और अपनी संवेदना जतानी थी। मैं क्‍या जवाब देता। क्‍या यह कहूं कि मिशन से प्रोफेशन बनी पत्रकारिता का यही प्रोफेशनलिज्‍म है?

28-30 साल के अक्षत एक स्‍मार्ट, मिलनसार और ऊर्जावान युवक थे। दो हफ्ते पहले जिसने उन्‍हें देखा था उसके लिए उनके न रहने की बात पर विश्‍वास कर पाना कठिन था। वह भी जागरण में सीनियर एक्‍जीक्‍यटिव रह चुके थे। रांची तबादला होने पर उन्‍होंने पारिवारिक कारणों से अखबार छोड़ा था। उनके दो छोटे छोटे बच्‍चे हैं। लगता है काल ही निर्मम नहीं होता, अखबार और हम अखबार वाले भी होते हैं। कविता है –

दोस्‍त तुम मनुष्‍य कम अखबार ज्‍यादा लगे
बहुपृष्‍ठ सर्वथा संशोधित
सत्‍य का आभास
परिमित परिमार्जित विश्‍वास
मोहित अपने ही विचारों पर
सम्‍पादकीय की भांति
लालची विज्ञापन रंगीन
छद्म शिष्‍टाचार
आत्‍मीयता दो कौडी की
संबंध ब्‍यापार …………….;

वरिष्ठ पत्रकार शंभू दयाल बाजपेयी के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...