Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

दो महीने से दर-दर भटक रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गांधी, नहीं हो रही सुनवाई

भदोही। संतरविदासनगर भदोही के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गांधी पुलिस प्रशासन व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की ज्यादतियों का शिकार हो न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सच्चाई को सामने लाने का खामियाजा गांधी समेत उनका कुनबा भुगत रहा है। बाहुबली विधायक के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री से लेकर गृह सचिव, डीजीपी, आईजी व पुलिस अधीक्षक समेत आला हुक्मरान तक को सच्चाई न तो दिखाई पड़ती है और न सुनाई पड़ती है और जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व उच्च न्यायालय इलाहाबाद नोटिस भेजकर जवाब मांग रहा है तो प्रशासनिक व पुलिस महकमा धृतराष्ट्र की भूमिका में है।
भदोही। संतरविदासनगर भदोही के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गांधी पुलिस प्रशासन व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की ज्यादतियों का शिकार हो न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सच्चाई को सामने लाने का खामियाजा गांधी समेत उनका कुनबा भुगत रहा है। बाहुबली विधायक के हाथों की कठपुतली बने मुख्यमंत्री से लेकर गृह सचिव, डीजीपी, आईजी व पुलिस अधीक्षक समेत आला हुक्मरान तक को सच्चाई न तो दिखाई पड़ती है और न सुनाई पड़ती है और जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व उच्च न्यायालय इलाहाबाद नोटिस भेजकर जवाब मांग रहा है तो प्रशासनिक व पुलिस महकमा धृतराष्ट्र की भूमिका में है।
 
काफी हीलाहवाली के बाद कोतवाली पुलिस जिला न्यायालय के आदेश पर 156 (3) के तहत रपट तो दर्ज कर ली, लेकिन दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं कर सकी है। आरोपी खुलेआम छुट्टा साड़ की तरह घूम रहे हैं। ऐसा इसलिए कि आरोपी धनवान व दबंग है और इन पर पूर्वांचल के कई ईनामी माफिया व बाहुबली जनप्रतिनिधियों सहित पुलिस का संरक्षण है। वरिष्ठ अधिवक्ता तेज बहादुर यादव व केके राय कहते है कि भदोही में गुंडागर्दी चरम पर है। किसी ने अगर सच्चाई को सामने लाने की जुर्रत की तो उसे कानूनी डंडे के सहारे चुप कराने की हर वो कोशिश की जाती है जो कि कानून तक को ताक पर रखकर किया जा सकता है।
 
सुरेश गांधी पिछले 15 सालों से मेहीलाल बिल्डिंग अयोध्यापुरी कालोनी स्टेशन रोड भदोही में किराये के मकान में रहते थे। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि गांधी व दो बच्चे सेजल व साहिल भी रहते थे। श्री गांधी 1996 से पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। वह 1996 से 2012 तक हिन्दुस्तान, तीन साल से टीवी न्यूज चैनल आज तक व एक साल से लखनउ-वाराणसी से प्रकाशित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनसंदेश टाइम्स के भदोही ब्यूरोचीफ हैं। श्री गांधी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ गरीब, दलितों व पीड़ितों की आवाज को प्रमुखता से उठाने के अलावा प्रशासनिक व जनप्रतिनिधियों की खामियों को भी उजागर करते रहे है। 
 
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बालू खनन, सड़कों के निर्माण में धांधली, सरकारी योजनाओं में लूटपाट, माफियाओं से साठगांठ, भदोही में हुए दंगा व दलित महिला संतोषी बलात्कार कांड की खबरें प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। खासकर गत वर्ष मुहर्रम पर्व के दौरान भड़की उपद्रव की घटना में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की खामी व सपा सरकार के गठन के बाद बगैर किसी इजाजत बाहुबली विधायक विजय मिश्रा अपने आवास धनापुर में आयोजित शतचंडी यज्ञ में शामिल होना और कबीना मंत्री की मौजूदगी पूर्वांचल के ईनामी शूटरों समेत अतीक अहमद की माजूदगी की खबर आज तक में चलने से विधायक समेत पुलिस व प्रशासनिक आफिसर खफा हो गए। इन लोगों की साजिश में होकर कोतवाल भदोही संजयनाथ तिवारी बिना किसी अपराध के धारा 110 जाब्ता फौजदारी के अंतर्गत उपजिलाधिकारी और गुडांएक्ट की कार्यवाही कर एसपी के जरिए रिपोर्ट डीएम को दी। 
 
इस रिपोर्ट के बाबत जब श्री गांधी ने 23 मार्च 2013 को दोपहर में एसडीएम न्यायालय में अपना जवाब दाखिल किया कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई कार्यवाही के तीनों मुकदमों में पुलिस ने खुद फाइनल रिपोर्ट लगाई है या वह न्यायालय से दोषमुक्त हैं, तो कोतवाल संजयनाथ तिवारी ने मकान मालिक विनोद गुप्ता व सुमित गुप्ता निवासी काजीपुर रोड भदोही को साजिश मे लेकर रंगदारी मांगने की झूठी रपट दर्ज कर दी। डीएम ने बगैर मौका दिए 9 अप्रैलल 2013 को जिला बदर कर दिया। इसी बीच उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने 20 मई को जिलाबदर की कार्यवाही पर रोक लगा दी। इसके पूर्व पत्रकार पर जब गुण्डाएक्ट व जिलाबदर के चलते जनपद से बाहर था तो 7 मई 2013 को मकान मालिक विनोद गुप्ता व सुमित गुप्ता पुत्र स्व बाकेलाल आदि ने कमरे का ताला तोड़कर विज्ञापन के 1.5 लाख नगद, जेवर, जरूरी कागजजात व तमाम साक्ष्य उठा ले गये। इसकी सूचना पत्रकार की पत्नी रश्मिी गांधी ने कोतवाली से लेकर एसपी तक को दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 
 
30 मई 2013 को लूट की प्रार्थना पत्र तैयार कर पहली जून 2013 को सुबह सीजीएम न्यायालय में 156 (3) जाब्ता फौजदारी के अन्तर्गत याचिका दायर की और सुबह 10 बजे कमरे पर आकर अपनी मौसी के बेटे के शादी में शामिल होने के लिए रांची चले गये। उसी दिन पुलिस की मौजूदगी में शाम 4 बजे मकान मालिक विनोद गुप्ता व सुमित गुप्ता आदि कमरे का ताला तोड़कर 15 साल से तिनका-तिनका जुटाई गई 20 लाख से भी अधिक की सम्पत्ति व विवाह में मिले सामानों व जेवरात आदि लूट ले गए। फर्जी मुकदमों में हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बाद भी गिरफ्तार कर सरेराह बेइज्जत किया गया। पुलिस ने मकान मालिक द्वारा गलत तरीके से दर्ज मुकदमें में चार्जशीट लगा दी। 
 
इस उत्पीड़न की शिकायत श्री गांधी ने कोतवाली पुलिस से लेकर मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, डीआईजी व एसपी को दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब जब सुरेश गांधी व उनकी पत्नी की अलग-अलग प्रार्थना पत्र में जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 156(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दी। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन माफियाओं के दवाब में कार्यवाही नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घुम रहे हैं। कमरे का ताला तोड़कर उठा ले गए सामानों की पुलिस बरामदगी नहीं कर रही है। इससे इस ठंड में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, रहन-सहन प्रभावित तो हो ही रहा है, श्री गांधी अपनी पत्रकारिता भी नहीं कर पा रहे हैं।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...