Ambarish Rai : देश कांग्रेस और भाजपा का विकल्प चाहता है… दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने यह कमी पूरी की. बिना किसी उलझावपूर्ण सैद्धांतिक बहसों क़े सीधे साधे तरीके से महंगाई और भ्रस्टाचार के खिलाफ सफल जनगोलबंदी कर ली मगर तमाम जटिल प्रश्नों पर अभी भी उन्हें अपना रुख साफ करना है.
उन्होंने दिल्ली की राजनीति में सेंटर टू द लेफ्ट की जगह भरने की कोशिश किया है. औरों को भी इससे सीखना होगा. सैद्धांतिक प्रतिबद्धता के साथ चुनावी रणनीति का भी प्रश्न हल करना होगा और अपनी ही खोल में सिमटे रहने की आदत छोड़नी होगी.
कामरेड रहे अंबरीश राय के फेसबुक वॉल से.





