Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पत्रकार से प्रोफेसर बने गोविन्द सिंह अब ब्लॉगर भी बन गए

वरिष्ठ पत्रकार और अब उत्तराखंड ओपेन विश्विद्यालय में पत्रकारिता विभाग के प्रमुख प्रोफ़ेसर गोविन्द सिंह भी ब्लॉगगिरी में कूद गए हैं. उन्होंने ''हल्द्वानीलाइव'' के नाम से ब्लॉग शुरू किया है. ब्लॉग का नाम उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े शहर और उत्तराखंड की कॉमर्शियल कैपिटल कहलाने वाले शहर हल्द्वानी के नाम पर रखा गया है. शांत स्वभाव के गोविन्द सिंह के ब्लॉग में भी वही बात दिखती है. ब्लॉग में गोविन्द सिंह अपना परिचय कुछ इस अंदाज में देते हैं-

वरिष्ठ पत्रकार और अब उत्तराखंड ओपेन विश्विद्यालय में पत्रकारिता विभाग के प्रमुख प्रोफ़ेसर गोविन्द सिंह भी ब्लॉगगिरी में कूद गए हैं. उन्होंने ''हल्द्वानीलाइव'' के नाम से ब्लॉग शुरू किया है. ब्लॉग का नाम उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के सबसे बड़े शहर और उत्तराखंड की कॉमर्शियल कैपिटल कहलाने वाले शहर हल्द्वानी के नाम पर रखा गया है. शांत स्वभाव के गोविन्द सिंह के ब्लॉग में भी वही बात दिखती है. ब्लॉग में गोविन्द सिंह अपना परिचय कुछ इस अंदाज में देते हैं-

''पिथौरागढ़ जिले में एक गांव है सौगांव, जहां आज भी सड़क नहीं पहुंची है, वहीं जन्म. चंडीगढ़ में पढ़ाई. मुंबई, कोलकाता और दिल्ली में पिछले 30 साल से पत्रकारिता. कई बार पत्रकारिता से बाहर भी छलांग लगाई. पत्रकारिता शिक्षण में भी हाथ आजमाया. धर्मवीर भारती, विश्वनाथ सचदेव, राजेंद्र माथुर, एसपी सिंह, विद्यानिवास मिश्र, विष्णु खरे, सूर्यकांत बाली, आलोक मेहता, लिया तर्ह्यून और शशि शेखर के साथ काम किया. अंतत: बहुत पुरानी ख्वाहिश- शिक्षा के क्षेत्र में लौट आया. अब अपनी दो ख्वाहिशों पर एक साथ काम कर रहा हूं. यानी पत्रकारिता भी और शिक्षण भी. उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के साथ। एक कोशिश जड़ों की ओर लौटने की भी.''

गोविंद सिंह

गोविंद सिंह

गोविन्द सिंह ने कई वर्षों तक ईमानदारी से पत्रकारिता की. कई महत्वपूर्ण घटनाएं उनकी कलम से होकर गुजरी हैं. गोविन्द को करीब से जानने वाले लोग जानते हैं कि शिक्षा को लेकर उनका मोह सक्रिय पत्रकारिता के दौरान से ही रहा है. सक्रिय पत्रकारिता में व्यस्त रहने के बावजूद वो दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया. इंडियन इंस्टीटयूट और मॉस कम्यूनिकेशन, जवाहरलाल नेहरु विश्विद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, गढवाल विश्वविद्यालय और इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय में समय-समय पर छात्रों से अपने विचार और अनुभव बांटा करते थे. इसके साथ ही देश भर में फैले पत्रकारिता संस्थानों के छात्र गोविन्द सिंह से किसी न किसी तरह से जुड़े रहे हैं. अब गोविन्द पूरी तरह से पत्रकारिता शिक्षा में कूद चुके हैं. लेकिन सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े रहने का मोह उनका बना हुआ है. तभी तो उन्होंने ब्लाग शुरू किया है. गोविन्द सिंह के ब्लॉग हल्द्वानी लाइव तक पहुंचने के लिए इस लिंक का सहारा ले सकते हैं… www.haldwanilive.blogspot.com

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...