आर्यन टीवी प्रबंधन अब पटना से अपना दैनिक अखबार भी लांच करने की तैयारी कर रहा है. इलेक्ट्रानिक मीडिया और पत्रकारों की ऐसी तैसी करने के बाद आर्यन अब प्रिंट मीडिया में भी कुछ नया करने की सोच रहा है. खबर है कि 26 जनवरी या 28 जनवरी को इस अखबार की लांचिंग कर दी जाएगी. पटना से प्रकाशित सोलह पेज का यह अखबार सांध्य होगा. इस अखबार का संपादक पटना के पुराने पत्रकार अंजनी कुमार विशाल को बनाया गया है.
अंजनी कुमार के जिम्मे ही अपनी टीम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अंजनी इसके पहले कई अखबारों में काम करने के अलावा जेवीजी संध्या प्रहरी के संपादक भी रहे हैं. इस अखबार का आफिस भी चैनल वाले बिल्डिंग में खोला जाएगा. अभी इसके प्रिंटिंग को लेकर कुछ तय नहीं हो पाया है लेकिन समझा जा रहा है कि इसे हिंदुस्तान या प्रभात खबर के प्रिंटिंग प्रेस से प्रकाशित करवाया जा सकता है.





