Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रजत शर्मा में अब वो बात नहीं, इंडिया टीवी नंबर तीन पर खिसका

वो कहते हैं न कि बनाने में बहुत मेहनत की जरूरत होती है और बिगाड़ने में वक्त नहीं लगता. कभी न्यूज के दम पर अपनी मजबूत पकड़ दर्शकों में बनाने वाले इंडिया टीवी की इमेज जबसे भूत-प्रेत झूठ-मूठ हवा-हवाई कामेडी-फिल्मी टाइप न्यूज चैनल की बनी तबसे इसके संजीदा व समझदार दर्शक इससे दूर जाने लगे.

वो कहते हैं न कि बनाने में बहुत मेहनत की जरूरत होती है और बिगाड़ने में वक्त नहीं लगता. कभी न्यूज के दम पर अपनी मजबूत पकड़ दर्शकों में बनाने वाले इंडिया टीवी की इमेज जबसे भूत-प्रेत झूठ-मूठ हवा-हवाई कामेडी-फिल्मी टाइप न्यूज चैनल की बनी तबसे इसके संजीदा व समझदार दर्शक इससे दूर जाने लगे.

रजत शर्मा ने झूठ के बल पर इंडिया टीवी को टीआरपी में खूब आगे करवाए रखा पर जब उन्हें यह एहसास हुआ कि उनका न्यूज चैनल बेहद अगंभीर किस्म का हो गया है तो वे पत्रकार कम, कलाकार ज्यादा किस्म के कापड़ी टाइप लोगों को चैनल से बाहर निकाल खुद को आगे कर दिया. साथ ही आजतक के नए पुराने मोहरों को भारी मात्रा में भर लिया. पर पिटे हुए लोगों से जादू की गुंजाइश नहीं की जा सकती. और काठ की हांड़ी दुबारा आग पर नहीं चढ़ती.

रजत शर्मा ने खूब जोर लगा लिया, पर नंबर एक बनना दूर, अपनी नंबर दो की कुर्सी भी नहीं बचा पाए. एबीपी न्यूज ने इंडिया टीवी को पीट दिया है. 49वें हफ्ते की टीआरपी में इंडिया टीवी नंबर तीन की पोजीशन पर खिसक चुका है. कहा जा रहा है कि बहुत जल्द दीपक चौरसिया के हाथों रजत शर्मा की हार होने वाली है. झूठ-मूठ, हवा-हवाई, कामेडी-फिल्मी, सेक्स-संत, नकली स्टिंग, चीप बकवास, झूठी खबरों आदि फार्मूलों के बल पर इंडिया न्यूज शीघ्र ही इंडिया टीवी को मात दे सकता है.

इंडिया टीवी को गंभीर व पोलिटिकल चैनल बनाने के चक्कर इसकी स्थिति माया मिली न राम वाली हो गई है. टीआरपी चार्ट में इंडिया टीवी के ठीक बाद इंडिया न्यूज है. सबसे बुरी स्थिति आईबीएन7 की हो गई है. एक से बढ़कर एक धुरंधर यहां पर चैनल टीआरपी के मामले में टाप टेन में नौवें पायदान पर पहुंच गया है. पतन के मामले में यह चैनल सहारा वालों के समय से होड़ करता दिख रहा है. आईबीएन7 को कल के चैनल न्यूज नेशन ने पछाड़ रखा है. टीआरपी का पूरा हिसाब किताब यहां देखें…

WK 49 2013, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:
Aaj Tak 15.4 dn 0.6
ABP News 14.6 up 1.2
India TV 13.1 dn 0.5
India news 9.7 up 1.1
ZN 9.7 dn 0.1
News 24 8.4 dn 0.3
News Nation 7.9 up 0.8
NDTV 6.7 dn 0.1
IBN 6.0 dn 0.1
Samay 3.6 dn 0.2

 


Tg CS M 25+ABC
Aaj Tak 15.0 dn 1.2
ABP News 14.7 up 2.4
India TV 13.9 same
India news 10.0 up 1.0
ZN 9.9 dn 0.2
NDTV 8.0 same
News24 7.7 up 0.2
News Nation 7.1 dn 0.3
IBN 6.3 dn 0.1
Samay 3.0 dn 0.2

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...